नई दिल्लीPublished: Jan 10, 2023 10:08:22 am
Prabhanhu Ranjan
Weather Forecast: इन दिनों पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे ने लोगों का जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी दिल्ली में सर्दी के सितम को देखते हुए मौसम विभाग ने पहले से ही येलो अलर्ट जारी कर रखा है।
Weather Forecast: जनवरी का महीना और ये ठंड.... कड़ाके की सर्दी हर रोज लोगों की परीक्षा ले रही है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर के साथ-साथ कोहरे की चपेट में है। इससे जनजीवन के साथ-साथ आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी हुई है। इससे दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार के मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है। इस बीच शाम घलते ही कोहरा छाने लगता है। जो पौ फटने के घंटों बाद तक जारी रहता है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। घने कोहरे के कारण हादसे भी बढ़ गए है। इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 2-3 दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। अभी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के कई हिस्सों में भीषण ठंड और घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। सोमवार रात भी घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी।