नई दिल्लीPublished: Jun 27, 2023 07:29:03 am
Prabhanshu Ranjan
Weather Update: मानसूनी बारिश ने भारत के कई राज्यों में भीषण तबाही मचा रखी है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों पर हालात बुरे हैं। पहाड़ों पर भीषण भूस्खलन हो रहा है। जिससे कई रास्ते बंद हो गए हैं। इधर मौसम विभाग ने आगे के अलर्ट में अभी बारिश की आशंका जताई है।
weather update बीते कुछ दिनों से भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इससे लोगों को तपती गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन बारिश से उपजी कई समस्याओं से लोगों का जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मैदानी इलाकों में तो जन-जीवन थोड़ा-बहुत परेशान हुआ है, लेकिन पहाड़ी राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश भूस्खलन तेज हो गया है। कई सड़कें बंद हो गई है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पहाड़ घूमने आए सैलानियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने नदियों के जलस्तर को भी बढ़ा दिया है। इससे कई जगह बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इधर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में आगे भी बारिश की आशंका जताई है।