scriptWeather Update: It will rain in Bengal-Odisha, heat will increase in Delhi | Weather Update: बंगाल-ओडिशा में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, जानिए अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम | Patrika News

Weather Update: बंगाल-ओडिशा में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, जानिए अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

locationनई दिल्लीPublished: Sep 03, 2023 07:35:52 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में बीते दिनों से मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। सितंबर में भी कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में देश के अधिकांश राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

IMD Rain Alert
IMD Rain Alert

weather update कई राज्यों में मानसून की गती अब काफी धीमी हो गई है। देश के कई राज्यों में बीते दिनों से मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। सितंबर में भी कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में देश के अधिकांश राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। तेज धूप और भीषण गर्मी व उमस की मार झेल रहे यूपी के लोगों को 72 घंटे बाद राहत म‍िलने की उम्‍मीद है। महाराष्‍ट्र में एक बार फ‍िर बार‍िश ने दस्‍तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.