scriptweather update Rain in Delhi-NCR Jaipur, pleasant weather, relief from heat | दिल्ली-NCR से जयपुर तक बारिश से सुबह की शुरुआत, मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत | Patrika News

दिल्ली-NCR से जयपुर तक बारिश से सुबह की शुरुआत, मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2023 07:55:09 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Weather Update : देश राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में शनिवार सुबह अच्छी बारिश हुई है। तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बारिश ने वीकेंड की शुरुआत को खुशनुमा बना दिया है।

दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना
दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना

weather update : मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। देश की राजधानी दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। दिल्ली और आसपास के इलाकों में बिजली और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाए भी चली। दिल्ली के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने से जलभराव की खबरे भी सामने आ रही है। दिल्ली के अलावा राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर ऐसा ही माहौल रहने वाला है। बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान थे, सुबह—सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.