scriptWeather Update: ओडिशा में भारी बारिश का येलो अलर्ट, सात राज्यों में मेहरबान मानसून | Weather Update Yellow Alert In Odisha IMD Issues Heavy Rainfall Alert In Seven States | Patrika News

Weather Update: ओडिशा में भारी बारिश का येलो अलर्ट, सात राज्यों में मेहरबान मानसून

locationनई दिल्लीPublished: Aug 18, 2022 09:44:13 am

देशभर के कई इलाकों में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। खास तौर पर ओडिशा में तो भारी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मूसलाधार बारिश के बीच जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं एक बार फिर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update Yellow Alert In Odisha IMD Issues Heavy Rainfall Alert In Seven States

Weather Update Yellow Alert In Odisha IMD Issues Heavy Rainfall Alert In Seven States

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कुछ राज्यों में जहां कम बारिश हो रही है तो कुछ राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खास तौर पर ओडिशा में इन दिनों मानसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। बीते कुछ दिनों से यहां जोरदार बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह जल जमाव की स्थिति ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ओडिशा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यानी गुरुवार को ओडिशा में एक बार फिर जोरदार बारिश लोगों को परेशान कर सकती है।
देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून का दूसरा चरण सक्रिय है बीते कुछ दिनों से गुजरात, राजस्थान, ओडिशा जैसे राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच आईएमडी ने ओडिशा के साथ-साथ सात राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्व मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में रात से दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। हालांकि गुजरात और राजस्थान में बारिश में कमी आने के आसार बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें – मौसम फिर करवट बदलने जा रहा है, तापमान में वृद्धि होने की संभावना, जाने मौसम का हाल

https://twitter.com/ANI/status/1560105045727023104?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं दक्षिणी राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबकि, तमिलनाडु को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों तक मानसून मेहरबान रहेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बन रहा है। इसका असर देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश के रूप में देखने को मिलेगा।

आईएमडी की मानें तो 18 अगस्त गुरुवार से पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाके, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में 21 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाके, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ स्थानों पर आंधी तूफान और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।


मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी मानसून का दूसरा चरण सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।

इनमें से कुछ जगहों पर आंधी तूफान या तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कोंकण और गोवा क्षेत्र में भी 21 अगस्त तक वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो