scriptपश्चिम बंगालः भाजपा नेता 33 लाख रुपए के नए नोटों के साथ गिरफ्तार, हथियार भी बरामद | West Bengal: BJP leader arrested, Rs 2000 notes worth Rs 33 lakh seized | Patrika News

पश्चिम बंगालः भाजपा नेता 33 लाख रुपए के नए नोटों के साथ गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Published: Dec 07, 2016 10:12:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने भाजपा नेता मनीष शर्मा को 33 लाख रुपए के नए नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके साथ ही कुछ अन्य आराेपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने भाजपा नेता मनीष शर्मा को 33 लाख रुपए के नए नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके साथ ही कुछ अन्य आराेपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार देर रात को रानीगंज के कोयला बेल्ट से पुलिस ने सभी लोगों को पकड़ा। 
मनीष शर्मा ने इसी साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। मनीष शर्मा बर्दबान जिले के रानीगंज का रहने वाला है। आरोपी की पहचान इलाके में एक कोयला माफिया के तौर पर है। इस मामले में छह आैर ट्रक मालिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। 
https://twitter.com/ANI_news/status/806175562930606080
हथियार बरामद

आरोपियों के पास से सात फायर आर्म्स, 89 राउंड गोली आैर 33 लाख रुपए की नकदी बरामद की गर्इ है।भाजपा नेता की कार में से पुलिस ने 10 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। ये राशि 2000 रुपए के नए नोटाें में है। एसटीएफ जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची उस वक्त भाजपा नेता के साथ चार अन्य लोग भी कार में मौजूद थे। 
मर्डर का आरोपी भी गिरफ्तार

पकड़े गए लोगों में राजेश झा भी है जो दो बार नकली करंसी आैर मर्डर के केस में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपियों के पास से 2000 रुपए के नए नोटों के साथ ही 50 आैर 100 रुपए के नोट भी बरामद किए हैं। 
दो लाख रुपए के नोट एक ही सीरीज में

दो लाख रुपए राशि के सभी नोटों के एक सीरीज में होने के कारण पुलिस को शंका है कि रकम किसी बैंक से निकाली गर्इ है। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी राशि आरोपियों के पास आर्इ कहां से। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो