scriptWest Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रुप से अस्पताल में भर्ती | West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee met with an accident, admitted to hospital in serious condition | Patrika News
राष्ट्रीय

West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रुप से अस्पताल में भर्ती

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुरुवार शाम एक हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गई।

नई दिल्लीMar 14, 2024 / 09:09 pm

Prashant Tiwari

mamta_1.jpg

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार शाम एक हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि ममता के घायल होने की खबर उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की तरफ से दी गई है।

https://twitter.com/MamataOfficial?ref_src=twsrc%5Etfw

 

ट्रेडमिल पर वॉक के दौरान लगी चोट

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम में अपने घर में ट्रेडमिल पर वाक के दौरान गिर गई। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिख रहा है कि सीएम ममता के सिर में गंभीर चोट लगी है।

सिर में लगी है गंभीर चोट

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में घायल ममता बनर्जी के सिर में गंभीर चोट आई है। चोट लगने के बाद ममता बनर्जी को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि ममता बनर्जी के इस तरह से घायल होना उनकी और उनकी पार्टी के लिए चुनाव से ठीक पहले नुकसान पहुंचा सकता है। जो कि किसी भी हाल में टीएमसी के लिए सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा, आयोग के वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं किसे मिली कितनी रकम

हादसे के वक्त साथ थे अभिषेक

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री को जब चोट लगी तो इस दौरान उनके साथ तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव व उनके सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी भी साथ थे। मालूम हो कि इससे पहले भी सीएम ममता बनर्जी कई बार हादसों का शिकार हो चुकी हैं। साल 2021 में सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी अभियान के दौरान नंदीग्राम में हादसों का शिकार हो गई थीं। इस दौरान उनके पैर में गंभीर रूप से चोट आई थी, जिसके बाद कई दिनों तक उनका उपचार चला था।

वहीं, इस साल की शुरुआत में सीएम ममता बनर्जी की बर्द्धमान से कोलकाता लौटते समय माथे पर चोट लग गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अचानक दूसरी कार आ गई तो उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगा दिया। खराब मौसम के कारण वह हेलीकॉप्टर से सफर नहीं कर रही थीं।

Home / National News / West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रुप से अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो