नई दिल्लीPublished: Sep 07, 2023 06:45:41 pm
Anand Mani Tripathi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधायकों को तोहफा दिया है। उन्होंने प्रदेश के विधायक के वेतन में 40 हजार रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधायकों को तोहफा दिया है। उन्होंने प्रदेश के विधायक के वेतन में 40 हजार रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद एक रुपए भी वेतन नहीं ले रहे हैं। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है। पश्चिम बंगाल के विधायकों के बढ़े हुए वेतन के साथ भत्ते का कोई विवरण अभी सामने नहीं आया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कई अन्य राज्यों की तुलना में अभी भी पश्विम बंगाल में विधायकों का वेतन कम है। इसे देखते हुए ही यह फैसला किया गया है।