हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का क्या महत्व है? जानें इस वर्ष और कितनी सोमवती अमावस्या पड़ेंगी
नई दिल्लीPublished: Feb 20, 2023 11:51:07 am
Somvati Amavasya 2023 आज 20 फरवरी को पूरा देश सोमवती अमावस्या मना रहा है। सवाल यह है कि, हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का क्या महत्व है? जानें इस वर्ष और कितनी सोमवती अमावस्या पड़ेंगी।


हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का क्या महत्व है? जानें इस वर्ष और कितनी सोमवती अमावस्या पड़ेंगी
Somvati Amavasya 2023 हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। वह अमावस्या तिथि जो सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस साल तीन सोमवती अमावस्या पड़ेगी। पहली सोमवती अमावस्या 20 फरवरी को है। सोमवती अमावस्या को माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। सोमवती अमावस्या के दिन पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखती है। साथ ही अपनी कामना को पूरा करने के लिए पीपल वृक्ष की 101 बार परिक्रमा करती हैं। अमावस्या तो साल में कई बार आती हैं पर सोमवती अमावस्या का अधिक महत्व है। मान्यता है कि, यदि किसी पर पितृ दोष है तो इस दिन स्नान—दान करने से मुक्ति मिलती है। कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्तियों को भी इस दिन दान करना चाहिए। स्नान और दान करने से मोक्ष मार्ग की प्राप्ति होती है। साथ ही दान देने से ग्रह दोष दूर होगा।