नई दिल्लीPublished: Sep 20, 2023 03:22:12 pm
Paritosh Shahi
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर संसद में बहस जारी है। सोनिया गांधी, अनुप्रिया पटेल, संगीता आजाद से लेकर कपिल सिब्बल तक सभी नेता ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। अब ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने भी इस बिल पर अपना समर्थन जताया है।
Women Reservation Bill: आज संसद के स्पेशल सेशन का तीसरा दिन है। कल दूसरे दिन सरकार की ओर से जिस महिला आरक्षण बिल को पेश किया गया था, आज बुधवार को उसी मुद्दे पर बहस जारी है। निचले सदन में इस बहस पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पार्टी की पूर्व चीफ और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा, "मेरे जीवन साथी (राजीव गांधी) महिला आरक्षण बिल लेकर आए थे। राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है। इस बिल के पास होने से उनका सपना पूरा होगा।" अब इस मुद्दे पर TMC ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है।