नई दिल्लीPublished: Sep 20, 2023 05:40:09 pm
Paritosh Shahi
Smriti Irani ON Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- 'मोदी ने 2 लाख 23 हजार करोड़ महिलाओं के लिए बजट दिया। सरकार इस बिल के माध्यम से देश की महिलाओं को उनका हक़ देगी, जबकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति की।'
Smriti Irani ON Women Reservation Bill: संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन भी आज महिला आरक्षण बिल जिसका नाम 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' रखा गया है उस पर बहस जारी है। इस मुद्दे पर सरकार की ओर से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पक्ष रखते हुए बोलीं- "ये भी सत्य है कि मुझसे पूर्व की वक्ता ने महिलाओं ने कहा कि हमारा अधिकार सुरक्षित किया जाए। मैं ऐसी महिलाओं की दूरदर्शी सोच को सलाम करती हूं। 1974 में जब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट को साझा किया। महिलाओं के अधिकारों को बचाने की जरूरत है। मैं पार्टी की साधारण कार्यकर्ता। मुझे पार्टी की ओर से अपार मौके दिए गए। ये भाजपा के कार्यकर्ताओं का गौरव है। जो देश के इतिहास में पहली बार महिलाओं को इतना बड़ा सम्मान देने वाली पार्टी बनी। ये सौभाग्य है मेरा की राजनाथ सिंह की बनाई कमेटी में दो मेंबर यहां मौजूद हैं। मैं बाल आप्टे और किरण का आभार व्यक्त करती हूं। मैं ताई सुमित्रा महाजन का भी सम्मान करती हूं। आदरणीय किशन रेड्डी और किरण रिजिजू जी का भी सम्मान करती हूं।"