scriptपहली बार चुनाव जीत PM Modi Cabinet में बने मंत्री, जानिए कौन हैं वो सौभाग्यशाली सांसद? | Won election for the first time and became minister in PM Modi Cabinet, know who is that lucky MP? | Patrika News
राष्ट्रीय

पहली बार चुनाव जीत PM Modi Cabinet में बने मंत्री, जानिए कौन हैं वो सौभाग्यशाली सांसद?

PM Modi Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार मंत्रीमंडल कुछ इस तरह से सजाया है। जिसमें हर समाज,वर्ग और क्षेत्र की भागीदारी साफ दिखाई दे रही है। फिर चाहे वह केरल से कर्नाटक का मामला हो या फिर कश्मीर से कन्याकुमारी तक का। सभी क्षेत्रों के सांसदों को ​उचित स्थान दिया गया है।

नई दिल्लीJun 11, 2024 / 12:57 pm

Anand Mani Tripathi

PM Modi Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई सरकार का गठन कर लिया है। इस बार मोदी मंत्रीमंडल में कुल 71 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें कई ऐसे मंत्री भी शामिल हैं जो पहली बार लोकसभा की देहरी पर पहुंचे हैं। इसके बावजूद कोई सीधे कैबिनेट मंत्री बन गया है तो कोई राज्यमंत्री के पद से नवाजा गया है। मंत्रीमंडल गठन से पहले ही पीएम मोदी ने साफ कर दिया था कि मंत्रीमंडल में सभी क्षेत्रों और सभी समूह की भागीदारी रहेगी। इसी वजह से कई ऐसे सांसदों को मौका मिल गया गया है जो पहली बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं।
पहली बार सांसद और फिर कैबिनेट मंत्री
पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर लाल बत्ती हासिल करने वाले नेताओं में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा, केरल से सांसद सुरेश गोपी, महाराष्ट्र से सांसद मुरलीधर मोहोल और टीडीपी के पेम्मासानी चंद्रशेखर शामिल है। दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से जीतकर संसद पहुंचे हैं। दिल्ली के मेयर भी रहे हैं। भाजपा में वह अपने संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं।
कई बार सांसद सीधे कैबिनेट मंत्री
इस मंत्रीमंडल में उन्हें भी जगह मिली है जो लोकसभा चुनाव कई बार जीते हैं। उन्हें पहले कोई भी मंत्रालय या पद नहीं मिला था। इस बार सीधे कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई है। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, जद(यू) के ललन सिंह, सीआर पाटिल और राम मोहन नायडू शामिल हैं। चिराग पासवान 2014 और 2019 और 2024 में तीसरी बार जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं और सीधे कैबिनेट मंत्री बने हैं। वहीं, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पाने में सफल रहे।
सुरेश गोपी को मिला इनाम
फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी ने अपनी जीत के जरिए केरल में भाजपा का खाता खोला है। उन्होंने त्रिशुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। सुरेश गोपी ने रविवार को सरकार में राज्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, सोमवार को इस तरह की खबर आई कि गोपी नाराज हैं। इसके बाद में उन्होंने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया।

Hindi News/ National News / पहली बार चुनाव जीत PM Modi Cabinet में बने मंत्री, जानिए कौन हैं वो सौभाग्यशाली सांसद?

ट्रेंडिंग वीडियो