नई दिल्लीPublished: Jul 23, 2023 10:22:57 pm
Suresh Vyas
- जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर
नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से दिल्ली में यमुना नदी फिर उफान पर पहुंच गई है। रविवार शाम तक इसका जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 206.70 मीटर तक पहुंच गया। पानी की आवक लगातार बनी रहने से जलस्तर और अधिक बढ़ने की सम्भावना है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर है।