नई दिल्लीPublished: Jul 22, 2023 02:16:14 pm
Shaitan Prajapat
Yamuna water level : कुछ दिन से शांत बह रही यमुना नदी में शनिवार को फिर उफान आ गया। यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। ऐसे में अपने घरों को लौट रहे लोग फिर से शिविरों में जाने को मजबूर हो गए।
Yamuna water level : देश की राजधानी दिल्ली को बाढ़ से राहत मिलती नजर आ रही है। कुछ दिनों की राहत मिलने के बाद एक बार फिर यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार रात 10 बजे यह 205.48 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, शाम 6 बजे को इसका जलस्तर 205.34 मीटर दर्ज किया गया था। ऐसे में अपने घरों को लौट रहे लोग फिर से शिविरों में जाने को मजबूर हो गए। बाढ़ प्रभावित लोग सिग्नेचर ब्रिज के पास राहत शिविर में शरण ले रहे हैं।