तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक ने शुरू की भूख हड़ताल, अब आतंकी ने उठाई ये मांग
जम्मू-कश्मीर में युद्ध छेड़ने का लगा आरोपYasin Malik (chief of the banned Jammu & Kashmir Liberation Front) lodged in Delhi's Tihar Jail admitted to RML Hospital due to fluctuation in his blood pressure: Prison officials
— ANI (@ANI) July 27, 2022
(file photo) pic.twitter.com/INiPUKUsZZ
यासीन मलिक जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का चेयरमैन है। मई 2022 में उसे आपराधिक षड़यंत्र रचने और ‘राज्य‘ के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। इस मामले में अभी वो जेल की सजा काट रहा है।
इस समय यासीन दिल्ली की तिहाड़ जेल के कारागार संख्या 7 में बंद है। मलिक ने अपने ऊपर लगे ज्यादातर आरोपों को मान लिया था।
यासीन ने कोर्ट में ये कहा था कि वह आतंकियों के लिए धन जुटाने, आतंकी गतिविधि, आतंकी साजिश रचने, आतंकी समूह का सदस्य बनने आपराधिक साजिश और देशद्रोह के आरोपों को चुनौती नहीं देगा।
यासीन पर एयरफोर्स के चार जवानों की हत्या का भी आरोप
यासीन मलिक पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इनमें 1990 में एयरफोर्स के 4 जवानो की हत्या का भी आरोप शामिल है। एयरफोर्स के जवानों पर यह हमला 25 जनवरी 1990 को हुआ था।
तब ये जवान श्रीनगर में एयरपोर्ट के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इस हमले में 4 शहीद हुए थे और 40 के करीब लोग घायल हो गए थे।