विकास के पिता छेदालाल पटेल ने बताया कि विकास सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। बीते दिनों जब केंद्र सरकार ने नई स्कीम को घोषणा की तो तनाव में रहने लगा था। वह कहता था कि अब सेना में नौकरी नहीं मिलेगी। उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। बता दें कि विकास से पहले हरियाणा के रोहतक जिले में भी एक युवक ने अग्निपथ स्कीम से आहत होकर खुदकुशी की थी। रोहतक में फांसी लगाने वाले छात्र की पहचान जींद जिले के लिजवाना निवासी सचिन के रूप में हुई थी।
पहले रोहतक में सचिन और अब फतेहपुर में ‘विकास की आत्महत्या’ से देश का हर युवा व्यथित है।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) June 26, 2022
मैदान पर 6 वर्षों के मैराथन संघर्ष के बाद महज 4 वर्षों की सेवा छात्र कैसे स्वीकारेंगे?
सिर्फ संवादहीनता की वजह से किसान आंदोलन में सैकड़ों जानें गयी, क्या हम फिर वही गलती दोहराना चाहते हैं? pic.twitter.com/EOhSXrOGcE
6 साल के संघर्ष के बाद 4 साल की सेवा कैसेः वरुण गांधी-
रोहतक के सचिन और फतेहपुर के विकास की आत्महत्या के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने इस स्कीम पर फिर से सवाल उठाएं है। बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पहले रोहतक में सचिन और अब फतेहपुर में ‘विकास की आत्महत्या’ से देश का हर युवा व्यथित है। मैदान पर 6 वर्षों के मैराथन संघर्ष के बाद महज 4 वर्षों की सेवा छात्र कैसे स्वीकारेंगे? सिर्फ संवादहीनता की वजह से किसान आंदोलन में सैकड़ों जानें गयी, क्या हम फिर वही गलती दोहराना चाहते हैं?
सरकार की योजनाओं को लागू करने से पहले संवादहीनता की वजह से किसान आंदोलन में 750 किसानों ने अपनी जान गवाई और अब अग्निपथ योजना का संवाद ना होने की वजह से पहले रोहतक में सचिन और अब फतेहपुर में विकास ने अपनी जान दे दी। ये बेहद दुःखद खबर है 🙏@ANI @PTI_News @Kisanektamorcha pic.twitter.com/lJ63BIZF3O
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) June 26, 2022
राकेश टिकैत ने कहा- किसानों के बाद युवा कर रहे खुदकुशी-
वरुण गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जो विकास के परिजन का है, इस वीडियो में विकास के परिजन अपने दर्द को बंया कर रहे हैं। दूसरी ओर किसान नेता राकेश टिकैत ने भी इसी मसले पर ट्वीट किया कि सरकार की योजनाओं को लागू करने से पहले संवादहीनता की वजह से किसान आंदोलन में 750 किसानों ने अपनी जान गवाई और अब अग्निपथ योजना का संवाद ना होने की वजह से पहले रोहतक में सचिन और अब फतेहपुर में विकास ने अपनी जान दे दी। ये बेहद दुःखद खबर है।