गायत्री जयंती पर एक समय पर होंगे जिले में 501 दीप यज्ञ
-२२ जून को मनेगी गायत्री शक्तिपीठ पर भव्य जयंती
-२१ जून को होंगे गायत्री मंत्र के अखंड जाप

नीमच. वेदमाता गायत्री की जयंती पर इस बार एक दिन, एक समय पर हर गांव, नगर और कस्बे में माता के मंदिर , चौपाल या अन्य कोई उपयुक्त स्थान पर गायत्री परिवार के सदस्यों के माध्यम से दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। २२ जून को गायत्री माता की जयंती (गंगा दशहरा) के अवसर पर इस भव्य आयोजन के साथ ही गायत्री महामंत्र का सामुहिक जाप भी किया जाएगा।
गायत्री जयंती २२ जून को
यह बात गायत्री परिवार से लंबे समय से जुड़े व पूर्व ट्रस्टी प्रभुलाल धाकड़ ने बताते हुए बताया कि अधिकमास व दो ज्येष्ठ के कारण गायत्री मंदिर रोड स्थित गायत्री मंदिर पर गायत्री जयंती २२ जून को मनाई जाएगी। जिसके तहत दो दिवसीय विशेष आयोजन २१ और २२ जून को किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि २१ जून को दिनभर गायत्री महामंत्र का जाप किया जाएगा। जिसके बाद २२ जून को सुबह करीब ०५.३० बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुबह करीब ७ बजे फिर गायत्री मंदिर रोड गायत्री मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। जिसके बाद २२ जून को सुबह ८ से १० बजे तक पंचकुंडीय यज्ञ होगा। वहीं शाम के समय गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में पूरे जिले में जहां भी गायत्री परिवार के सदस्य है उनके माध्यम से उनके क्षेत्र में दीपयज्ञ का आयोजन करवाया जाएगा। जहां गायत्री माता का मंदिर है वहां पर मंदिर में, गांव में गांव की चौपाल या अन्य उपयुक्त स्थान पर दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
दीपयज्ञ में श्रद्धालु अपने घरों से दीपक लाएंगे, फिर मंदिर या गांव में जो सुविधाजन स्थान होगा वहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ ही सामुहिक गायत्री महामंत्र का जाप एक ही समय में शाम ७ से ८ बजे तक किया जाएगा। पूर्व ट्रस्टी प्रभुलाल धाकड़ ने बताया कि सभी आयोजन प्रमुख ट्रस्टी कृष्ण गोपाल बाल्दी के मार्गदर्शन में होंगे।
अब पाइए अपने शहर ( Neemuch News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज