आज भोपाल के लिए रवाना होंगे सदस्य
संस्था के प्रवक्ता डा. राकेश वर्मा ने बताया कि संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था को 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता दिवस पर भोपाल में आरसीह्वीजी नरोनह प्रशासन अकादमी शाहपुरा भोपाल के सभागर में आयोजित कार्यक्रम में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी, तीन लाख रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया जाएग। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण में प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन वन विभाग अशोक बणवाल के मुख्य अतिथि में होगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन बल प्रमुख मध्य प्रदेश रमेशकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संरक्षक नवीनकुमार अग्रवाल, अध्यक्ष जगदीश शर्मा, सचिव किशोर बागड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे आदि को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सदस्य 21 मई को भोपाल के लिए रवाना होंगे। विदित हो कि संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यों ने जिला मुख्यालय के कई दर्जन उजाड़ बगीचों को हरियाली से आक्षादित किया है। भीषण गर्मी में भी संस्था के सदस्यों ने पौधों की सुरक्षा के लिए पानी की व्यवस्था की। गर्मी में बगीचों में लगे पौधे सुरक्षित रहे इसके लिए हर संभव प्रयास किए। बारिश में बगीचों में उग आने वाली खरपतवार और गाजरघास को उखाडऩे के साथ नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया। इन्हीं सब प्रयासों के चलते संस्था को प्रदेश स्तर का प्रथम पुरस्कार मिला है।