scriptविधायक कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तो मिली चौपट व्यवस्था | Arrangement found after MLA reached collectorate office | Patrika News

विधायक कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तो मिली चौपट व्यवस्था

locationनीमचPublished: Jun 04, 2020 07:40:32 pm

Submitted by:

Virendra Rathod

विधायक कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तो मिली चौपट व्यवस्था

विधायक कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तो मिली चौपट व्यवस्था

विधायक कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तो मिली चौपट व्यवस्था

नीमच। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय गुरुवार को नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान हो गए। जिसके बाद पूरे मामले से कलेक्टर को अवगत कराया है। कलैक्टर ने ड्यूटी रजिस्टर व कर्मचारियों की तैनाती की जांच शुरू करवाई है।

पत्रिका से बातचीत के दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि वह गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय किसानों की भूमि नपती की समस्या को लेकर गए थे। इस दौरान वह विधायक सहायता निधि कार्यालय में पहुंचे तो वहां पर एक भी कर्मचारी नहीं था। जिसके बाद नपती विभाग पहुंच तो कर्मचारी सोते मिले। इस प्रकार अन्य विभाग भी टटोले तो कई में कर्मचारी नदारद थे, कई में आराम कर रहे थे। वहां पर कार्य बिल्कुल नहीं हो रहा था। कुछ का कहना था कि कोरोना ड्यूटी में साहब गए है। ऐसे में विधायक परिहार ने मोके पर ही कर्मचारियों को डांट फ टकार भी लगाई और हजारी रजिस्टर भी जांचे। इसके बाद उन्होंने पुरे मामले के बारे में अधिकारियो से भी चर्चा की और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आवशयक कार्रवाही के लिए जिला कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे को अवगत कराया है। विधायक परिहार का कहना था कि नीमच में कोरोना संक्रमण की स्थिति शून्य समान है, फिर सारे अधिकारी कर्मचारी कहां लगे है। अभी किसानों की नपती का समय है। अगर समय पर कार्य होगा तो बेहतर रहेगा।

बरसात में हरियाली के लिए लगाए जाएंगे पेड़
मानसून समीप आने के साथ ही विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नगरपालिका अधिकारियों के साथ बैठक कर हरियाली के लिए पौधे लगाने के कार्य पर प्रस्ताव तैयार किया है। जल्द ही सीआरपीएफ से शुरू नाले के किनारे से शहर भर में करीब दो हजार पौधे लगाए जाएंगे। वहीं यह कार्य वनविभाग और कई समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से होगा। जिसमें सभी की जिम्मेदारी पेड़ की सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित की जाएगी। जिससे पौध मृत न हो पेड़ का पूर्ण आकार ले।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो