तिब्बतियों पर लगातार हो रहे हैं अत्याचार
यह बात भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी ने कही। उनके साथ प्रांतीय महामंत्री निर्माण सोलंकी, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने तिब्बत व मानसरोवर की मुक्ति वह इसके इतिहास पर प्रकाश डाला। तिवारी ने कहा कि भारत सरकार से वर्तमान में मात्र 1000 यात्रियों के कोटा को बढ़ाकर 10 हजार करने की मांग रखी है। उत्तराखंड होकर जो प्रस्तावित सड़क मार्ग लगभग 85 प्रतिशत पूर्ण हो गया है उसे शीघ्र पूर्ण होने की आशा जताई। इससे हम बिना नेपाल चीन की यात्रा किए सीधे मानसरोवर की यात्रा कर सकेंगे। तिवारी ने कहा कि भारत को अपनी पवित्र भूमि मानते हैं। ऐसे बौद्ध अनुयायी तिब्बतियों को सता, जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा पूरे विश्व का मानवाधिकार चीन के दबाव में चुप रहता है। सारा मीडिया तिब्बतियों पर हो रहे नरसंहार पर चुप है। हमें तिब्बत की स्वतंत्रता, वहां की जनता के मानवाधिकार, भोले बाबा के निवास स्थान मानसरोवर की मुक्ति आदि के लिए एक व्यापक अभियान चलाना है। तिवारी ने कहा कि पूरे देश में जिले स्तर पर भारत तिब्बत समन्वय संघ का गठन हो चुका है। हम शीघ्र ही मानसरोवर की मुक्ति के लिए जनजागरण अभियान चलाएंगे।

सुनील सिंहल बने संघ के जिलाध्यक्ष
कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार, प्रांतीय महासचिव निर्माण सोलंकी, प्रांतीय मंत्री अरूण शर्मा मंदसौर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर भारत तिब्बत समन्वय संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें जिलाध्यक्ष सुनील सिंहल मनोनीत किए गए। उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा रतनगढ़, विजय मुछाल जावद, आदित्य मालू नीमच, सुनील यजुर्वेदी मनासा बनाए गए। महासचिव के रूप में अशोक मंगल नीमच कोषाध्यक्ष रुपेश जाधव नीमच तथा जिले की महिला प्रमुख लक्ष्मी प्रेमानी, जिला मंत्री प्रेमसुख पाटीदार मनासा, पंकज पुनी जीरन, दिलीप छाजेड़, कमल नयन भट्ट (बाबा) तथा जिला आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख आकाश सिंहल, युवा प्रकोष्ठ नरेश मेहरा घोषित किए गए। कार्यकारिणी में सुशील गट्टानी, दिलीप बांगड़ जावद, विश्वदेव शर्मा नीमच, जितेंद्रसिंह शक्तावत, मितुल मित्तल, बगदीराम पाटीदार डिकेन, पंकज दुबे, दिनेश मुजावदिया, अनिल गोयल लिए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन व वंदे मातरम से हुआ से अंत में राष्ट्रगान से समापन हुआ। आभार जिला महासचिव अशोक मंगल द्वारा किया व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन सुशील गट्टानी द्वारा किया गया।