scriptनवजीवन की शुरुआत करने से पहले नवविवाहित ने लिया राष्ट्रपिता का आशीर्वाद | Before starting the new life, the newly married took the name of the f | Patrika News
नीमच

नवजीवन की शुरुआत करने से पहले नवविवाहित ने लिया राष्ट्रपिता का आशीर्वाद

जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर शुक्रवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां दूल्हा-दुल्हन ने परिसर में लगी गांधीजी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। संभवत: यह पहला मामला है जब नववाहित जोड़े ने गांधीजी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया हो।

नीमचDec 03, 2021 / 09:23 pm

sachin trivedi

नवजीवन की शुरुआत करने से पहले नवविवाहित ने लिया राष्ट्रपिता का नाम

जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर शुक्रवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां दूल्हा-दुल्हन ने परिसर में लगी गांधीजी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। संभवत: यह पहला मामला है जब नववाहित जोड़े ने गांधीजी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया हो।

नीमच. जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर शुक्रवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां दूल्हा-दुल्हन ने परिसर में लगी गांधीजी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। संभवत: यह पहला मामला है जब नववाहित जोड़े ने गांधीजी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया हो।
नवविवाहित जोड़ा त्रिवेणी वृक्ष की पूजा के िलए गांधी भवन पहुंचा था। इस दौरान जोड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद भी लिया। मान्यता के अनुसार शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन से परिवार द्वारा विशेष वृक्षों की पूजा कराई जाती है। इसी को लेकर शुक्रवार को नवविवाहित जोड़ा ढोल- ढमाकों वह परिजनों के साथ गांधी भवन पहुंचा। जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में दूल्हा-दुल्हन ने त्रिवेणी पीपल, बड़ और आंवले की पूजा-अर्चना की। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश सक्सेना और वरिष्ठ नेता अनिल चौरसिया की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन एवं परिजनों ने कार्यालय में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। सक्सेना ने उनके मंगल जीवन की कामना की। सक्सेना ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर यूं तो कई पौधे लगाए गए हैं, परंतु एक ही ट्री गार्ड में त्रिवेणी पौधों के रूप में पीपल, बड़ और आंवला भी लगाया गया है। यह पौधे अब वृक्ष का रूप ले चुके हैं। इन्हीं की पूजा अर्चना करने के लिए शुक्रवार को नवविवाहित जोड़ा कांग्रेस कार्यालय पहुंचा था।

मालखेड़ा फंटे पर कार व बाइक में भिड़ंत
नीमच सिटी थाना क्षेत्र में मालखेड़ा फोरलेन चौराहे पर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। उसे राहगीरों व सरवानिया चौकी से ड्यूटी कर रात को लौट रहे पुलिसकर्मी मनीष गोस्वामी की मदद जिला अस्पताल में १०८ एम्बुलेंस से भर्ती करवाया है। हादसे में दुर्घटना ें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी अनुसार नेवड़ निवासी जगदीश मेघवाल रोज की तरह नीमच से मजदूरी कर घर नेवड़ जा रहा था। तभी मालखेड़ा फोरलेन चौराहे पर क्रॉस करते समय मंदसौर से आ रही कार बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए नयागांव की तरफ तेजी से निकल गई। घायल को मौजूद राहगीर व पुलिसकर्मी ने जिला असपताल पहुंचाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो