scriptभाजपा विधायक का बड़ा बयान, दिग्विजय को बताया हिंदू विरोधी, DNA टेस्ट की उठाई मांग | big statement of BJP MLA dilip singh parihar on digvijay singh | Patrika News

भाजपा विधायक का बड़ा बयान, दिग्विजय को बताया हिंदू विरोधी, DNA टेस्ट की उठाई मांग

locationनीमचPublished: May 18, 2022 04:37:32 pm

Submitted by:

Faiz

-शहर में दो समुदाय में विवाद पर गर्माई राजनीति-दिग्विजय के ट्वीट पर भड़के भाजपा विधायक-MLA दिलीप सिंह परिहार का दिग्विजय पर पलटवार-विधायक ने दिग्विजय को बताया हिंदू विरोधी-दिग्विजय का DNA टेस्ट कराने की उठाई मांग

News

भाजपा विधायक का बड़ा बयान, दिग्विजय को बताया हिंदू विरोधी, DNA टेस्ट की उठाई मांग

नीमच. मध्य प्रदेश के नीमच में बीते दिनों मूर्ति की स्थापना को लेकर दो समुदायों के बीच हुआ विवाद तो अब शांत हो गया है, लेकिन इसपर राजनीतिक सरगर्मी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने घटना से जुड़े कुछ वीडियोज जारी करते हुए पोस्ट किये हैं। इसपर प्रशासन पर सवालिया निशान उठाते हुए नीमच प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम करने के आरोप लगाए हैं।

मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘दबाव में मत आइए। हमें मालूम है जिस मोहल्ले में ये घटना हुई है। उसी में नीमच भाजपा के विधायक जी भी रहते हैं।’ बता दें कि, नीमच के जिस मोहल्ले में विवाद के हालात बने, वहां भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार का भी निवास है। जाहिर है कि, जब दिग्विजय की तरफ से भाजपा विधायक पर निशाना साधा गया है तो भी दिग्विजय पर हमला करेंगे।

 

यह भी पढ़ें- शिवराज ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया ऐतिहासिक, गृहमंत्री बोले- सत्यमेव जयते


बीजेपी विधायक का पलटवार

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8aws6n

हुआ भी कुछ ऐसा ही, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने दिग्विजय के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘पानी के लिए जिस तरह मछली तड़पति हैं, उसी तरह दिग्विजय भी सत्ता के लिए तड़प रहे हैं। दिग्विजय सिंह से में यही कहना चाहूंगा की जिस स्थान पर मैं रहता हूं वो मेरे मोहल्ला हैं, वहां मै छोटे से बड़ा हुआ हूं। नीमच के ही हमारे पुर्वजों ने देश के लिए बलिदान दिया है। अभी उन्हें ये मालूम नहीं अब वे 75 साल के हो गए हैं और अब वे सिर्फ साम्प्रदायिकता ही फैलाते हैं। उन्हें हिन्दू मुस्लिम ही नजर आता हैं फूट डालो और राज करो की राजनिति में वो माहिर रहे हैं।

विधायक ने आगे ये भी कहा कि ‘दस साल में उनके राज हिन्दू मुस्लिम को लड़ा कर ही राज किया हैं। कांग्रेस के चिंतन शिविर में 75 साल वालों रिटायर करो ऐसे में वे 75 साल के हैं और रिटायर हो रहे हैं तो वो इस तरह का वातावरण पैदा कर रहे हैं। इस तरह की घटना को उछाल कर पूरे प्रदेश में हिन्दू मुस्लिम करना चाहते हैं। जब भी उनके बयान सामने आते हैं, हिन्दूओं के खिलाफ ही आते हैं। दिग्विजय सिंह का डीएनए टेस्ट होना चाहिए, जिससे उनका साम्प्रदायिकता और तुष्टीकरण लोगों के सामने आ जाएगा।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो