BJP News जनता परेशान न हो उनका मामा सड़क पर उतर कर करेगा सेवा
यह बात पूर्व सीएम ने सरवानिया महाराज में जनसभा को संबोधित करते हुए कही

नीमच. प्रदेश सरकार जनका के साथ छल कर रही है। किसानों का दस दिन में कर्ज माफी का किया वादा अब तक पूरा नहीं किया। शासन की योजनाओं का लाभ भी जनता को नहीं मिल रहा है। आज भले मैं सीएम नहीं हूं लेकिन जनता के लिए सड़क पर उतरकर उनकी सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
राहुल गांधी के कहने पर किया जा रहा वीर जवानों का अपमान
यह कहना था पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान का। वे सरवानिया महाराज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं नीमच जिले की जनता को बारंबार प्रणाम करता हूं। भले प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनी, लेकिन नीमच जिले की तीनों सीटों पर यहां की जनता ने भारी बहुमत से जीत दिलाई है। सरवानिया महाराज की जनता से कहना चाहता हूं कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का विजयी दिलाएं। यहां से लोकसभा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएं। प्रदेश सरकार कह रही है कि हमने किसानों को कर्जा माफ किया। मुझे कोई बताए किस किसान का प्रदेश सरकार ने दो लाख रुपए का कर्जा माफ किया है। कांग्रेस की सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। झूठे वादे किए जा रहे हैं। पुलवामा में सीआरपीएफ के ४० जवान शहीद हुए। देश को उन वीर जवानों की शहादत पर गर्व है, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेता इसे दुर्घटना कह कर वीर जवानों की शहादत का अपमान कर रहे हैं। एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता प्रमाण मांग रहे हैं। या यह सब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर हो रहा है। या फिर राहुल गांधी का अपने नेताओं पर नियंत्रण नहीं है। यदि ऐसा नहीं है तो राहुल गांधी को ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर करना चाहिए जो देश के वीर जवानों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। सभा को नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय आदि ने भी संबोधित किया।
चुनावी चिढ़ में प्रधानमंत्री को अपशब्द कह रहे हैं कांग्रेस नेता
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। कांग्रेस नेता केेवल चुनावी चिढ़ की वजह से प्रधानमंत्री को लेकर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इसका खामियाजा कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। यह बात उन्होंने उस सवाल पर कही जब उनसे पूछा गया था कि शनिवार को तेलंगाना के शमशाबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पूर्व सांसद विजया शांति ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहा था। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री पर की गई यह बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी है। साथ ही यह दुर्भाग्यपूर्ण भी है। इस तरह की भाषा का उपयोग देश के प्रधानमंत्री के लिए करना अशोभनीय है। पूर्व सीएम सरवानिया महाराज में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। वे दोपहर करीब 1.40 बजे नीमच हवाई जहाज पर अनौपचारिक रूप से चर्चा कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेशसिंह भी थी। हवाई पट्टी पर उनका स्वागत सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीपङ्क्षसह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, पूर्व कैबीनेट मंत्री कैलाश चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित आदि ने किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन नरोत्तम मिश्रा सड़क मार्ग से जावद तहसील की नगर परिषद सरवानिया महाराज में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Neemuch News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज