नीमच शहर में फेमस है बंटी का पराठा
- आगे से आगे बॉर्डर पर बुक होते हैं पराठे

नीमच। शहर में लायंस पार्क के पास एक ठेला लगता है, जो कि अपने लजीज पराठों के लिए प्रसिद्ध है, यहां पर पराठा खाने के लिए मीडिल क्लास से लेकर अपर क्लास के लोग भी आते है। कार से आकर यहां रूकते है और गरमा-गरम पराठो का लुत्फ उठाते है।

पत्रिका से बातचीत के दौरान पराठा सेंटर चलाने वाले बंटी सलूजा ने बताया कि खाने-पीने की दुकान का कारोबार उन्हें पुश्तैनी मिला है। उनके भाई भी रेस्टोरेंट चलाते है और पिताजी वहां बैठते है। लेकिन उन्होंने उनसे अलग होकर उनका छोटा सो काम शुरू किया औरर १२ साल से वह यही कर रहें है। यहां पर पराठा खाने आने वालों को पहले से ही एक घंटा पहले मोबाइल पर बुकिंग करानी होती है, अन्यथा एक घंटा यहां पर इंतेजार करना पड़ता है। यहां पर पहले आओ और पहले पाओ का नियम है। जिसमें कोई पार्शेलिटी नहीं होती है। १५ रुपए का एक पराठा देते है, दो पराठे से ज्यादा बहुत ही कम लोग खा पाते है। उनके पराठे की लजीज होने का मुख्य कारण शुद्धता है। वह सामने ही पराठों का मसाला तैयार करते है। घर से कुछ नहीं बनाकर लाते है और गरमा गरम परोसते हैं। इसी से उनका परिवार का गुजर-बसर होता है। वह आलू, गोभी, मैथी, सेव का पराठा बनाते है। सबसे अधिक आलू का पराठा बिकता है। हॉस्टल, ऑफिस और शॉप पर बुकिंग पर वह टिपिन सेवा देते है।
अब पाइए अपने शहर ( Neemuch News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज