scriptबच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मोहा दर्शकों का मन | Children presented the performance of cultural program to the minds of | Patrika News

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मोहा दर्शकों का मन

locationनीमचPublished: Jan 26, 2020 12:40:06 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

 Children presented the performance of cultural program to the minds of Moha audience

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में पीटी का प्रदर्शन करते हुए कार्मल कॉवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नीमच की 800 विद्यार्थी।

नीमच. नीमच जिले में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत गरिमा, उमंग और हर्षोउल्लास के साथ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमाक-2 पर मनाया गया। जिला कलेक्टर ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली। समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योंजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर आधारित झांकियां निकाली गई।
मुख्य समारोह में कलेक्टर अजयसिंग गंगवार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर आयोजित भव्य परेड की सलामी लेने के बाद प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच, सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल के जवानों, वन विभाग, शौयादल और नगर सेना, एनसीसी जूनियर एंव एनसीसी सीनियर डिवीजन स्काउट एंव गाईड केडेट्स की टुकड़ी भी शामिल होकर सलामी दी। इस अवसर पर नगरपालिका, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, आदिम जाति कल्याण, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, जिला पंचायत, उद्यानिकी, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। खासकर किसान फसल ऋण माफी की योजना की झांकी काफी सुंदर बनाई गई थी। वहीं इसी दौरान स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सामूहिक पीटी प्रदर्शन भी किया गया। गणतंत्र दिवस पर विकासखंड पंचायत एवं ग्रामस्तर पर भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया गया। कलेक्टर अजयसिंह गंगवार ने सुबह ८.३० बजे कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमाक-2 परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए।
शाम को टाउन हॉल में भारत पर्व का आयोजन
लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन रविवार को जिला मुख्यालय पर टाउन हॉल में शाम 7 बजे से किया जाएगा। भारतपर्व में स्वराज संस्थान संस्कृति विभाग के कलाकार लोक गायक मंदसौर की अल्पना रानी गांधी एवं उनके दल द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही देवास के लोक कलाकार प्रफुलसिंह गेहलोत एवं दल द्वारा मालवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। लोकगीतों एवं स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन भी भारतपर्व में किया जाएगा। जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा विकास गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी भव्या मित्तल ने सभी विभागों के अधिकारियों से अपने स्टाफ के साथ समारोह में उपस्थित होने का आगृह किया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मित्तल ने आमजनों से भी भारतपर्व में उपस्थित होने का आगृह किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो