script

चाइनीज मांझा : उज्जैन की घटना से नहीं लिया सबक, बेखौफ बिकती रही चाइनीज डोर

locationनीमचPublished: Jan 16, 2022 09:44:29 pm

Submitted by:

sachin trivedi

उज्जैन में एक युवती की चाइना मांजे से मौत के बाद शासन-प्रशासन कुंभकर्णीय नींद से जागा। आनन फानन में चाइना मांजे और नायलॉन डोर निर्माण, क्रय-विक्रय तथा उपयोग पर रोक लगाई गई। शनिवार को हुई घटना और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा व्यक्त की गई नाराजगी के बाद भी जिला मुख्यालय पर रविवार को चाइना मांजा बिकता रहा।

चाइनीज मांझा : उज्जैन की घटना से नहीं लिया सबक, बेखौफ बिकती रही चाइनीज डोर

उज्जैन में एक युवती की चाइना मांजे से मौत के बाद शासन-प्रशासन कुंभकर्णीय नींद से जागा। आनन फानन में चाइना मांजे और नायलॉन डोर निर्माण, क्रय-विक्रय तथा उपयोग पर रोक लगाई गई। शनिवार को हुई घटना और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा व्यक्त की गई नाराजगी के बाद भी जिला मुख्यालय पर रविवार को चाइना मांजा बिकता रहा।

नीमच. उज्जैन में एक युवती की चाइना मांजे से मौत के बाद शासन-प्रशासन कुंभकर्णीय नींद से जागा। आनन फानन में चाइना मांजे और नायलॉन डोर निर्माण, क्रय-विक्रय तथा उपयोग पर रोक लगाई गई। शनिवार को हुई घटना और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा व्यक्त की गई नाराजगी के बाद भी जिला मुख्यालय पर रविवार को चाइना मांजा बिकता रहा। हालांकि मनासा में चाइना मांजा जब्ती की कार्रवाई हुई तो सिंगोली में विक्रेताओं को सिर्फ चेतावनी ही दी गई।

 

हर वर्ष संक्रांति पर जिले में बड़ी संख्या में पतंगबाजी होती है। हजारों की संख्या में पतंगे और मांजा बिकता है। इसमें सबसे अधिक बिक्री चाइना मांजे की होती है। इसका कारण भी स्पष्ट है कि सस्ता होने के साथ मुनाफा ज्यादा। मजबूत होने से बच्चे भी अधिकांश इसी का उपयोग करते हैं। इसके चलते हर साल गंभीर हादसे भी होते हैं। हर साल शासन-प्रशासन को चेताया जाता है, लेकिन गंभीरता नहीं बरती जाती। शनिवार को उज्जैन में २० वर्षीय युवती की मांजे से गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मुख्यमंत्री काफी व्यथित हुए। उन्हें काफी पीड़ा हुई। इसके बाद प्रदेश के कलेक्टरों को चाइना मांजा खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बावजूद इसके रविवार को जिला मुख्यालय पर इसकी बिक्री होती रही। देर शाम कलेक्टर की ओर से आदेश जारी किया। इस आदेश में चाइना मांजा और नायलॉन डोज निर्माण, क्रय-विक्रय पर सख्ती से रोक लगाई गई है, लेकिन जब तक यह आदेश सार्वजनिक होगा जिले में हजारों रुपए मूल्य का माल ठिकाने लगा दिया गया होगा। प्रशासन को चाहिए था कि शनिवार की घटना और शासन स्तर पर मिले निर्देश के बाद रविवार सुबह ही पंतग विक्रेताओं के यहां औचक दबिश देकर वैधानिक कार्रवाई करना थी।

 

चाइना मांजा और नायलॉन डोर निर्माण व बिक्री पर रोक
रविवार को कलेक्टर की ओर से चाइना मांजा बिक्री को लेकर आदेश जारी किया गया। कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि जिले में संक्रांति का पर्व आमजन विशेषकर बच्चों और युवाओं द्वारा पंतग उड़ाकर धूमधाम से मनाया जाता है। पुलिस अधीक्षक से मिले प्रतिवेदन के बाद नॉयलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने डोर (मांजा), पंतग स्ट्रिंग पर प्रतिबंध लगाया जाना जरूरी है। मांजे का उपयोग मनुष्य, पक्षियों और जानवरों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। पर्यावरण के लिए हानिकारक है। ऐसे में नीमच जिले की राजस्व सीमा अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक के अभिमत से सहमत एवं संक्रांति पर्व के दौरान लोकहितों को ध्यान में रखते हुए तथा कानून व्यवस्था सामान्य बनाए रखने हेतु दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(2) के तहत चाइना मांजे और नायलॉन धागे के विक्रय और निर्माण पर रोक लगाई जाती है। साथ ही इसके भंडारण पर भी रोक रहेगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के विरुद्ध भादसं की धारा 188 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

औचक देना चाहिए दबिश
चाइना मांजे पर सख्ती से रोक लगना चाहिए। चायना मांजा बिक्री पर रोक के लिए प्रशासनिक स्तर पर औचक दबिश देना चाहिए। माता-पिता को भी बच्चों को समझाइश देना चाहिए कि वे चाइना मांजे का उपयोग नहीं करें।
रवींद्र मेहता, समाजसेवी

हादसे का क्यों करते हैं इंतजार
शनिवार को उज्जैन में एक युवती की चाइना मांजे की वजह से दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासन हादसे का ही क्यों इंतजार करता है। हर साल मांजे की वजह से हादसे होते हैं। समय पर नींद से क्यों नहीं जागते जवाबदार।
अमित शर्मा, अभिभाषक


स्वयं होना चाहिए जागरूक
चाइनीज मांजा पक्षियों के लिए सबसे अधिक घातक साबित हुआ है। अब लोगों के प्राण भी लेने लगा है। व्यापारियों को स्वयं जागरूक होकर इसकी बिक्री नहीं करना चाहिए। बच्चे भी इसका उपयोग न करें।
राहुलकुमार गांधी, व्यवसायी

एक बेटी ने चाइना मांजे की वजह से प्राणा खो दिए। दुखद घटना है। समय पर प्रशासन चेत जाता तो आज माता-पिता जवान बेटी को नहीं खोते। भविष्य में अन्य घटना न इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
डिंपल मोगरा, गृहिणी

कार्रवाई की जाएगी
जिला मुख्यालय पर जो भी चाइना मांजा बेचता पाया जाएगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पंतग बेचने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद जांच की जाएगी।
– डॉ. ममता खेड़े, एसडीएम, नीमच

ट्रेंडिंग वीडियो