scriptआरटीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जिला कलेक्टर को दी शिकायत | Complaint given to District Collector by allegations of corruption on | Patrika News

आरटीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जिला कलेक्टर को दी शिकायत

locationनीमचPublished: Jun 04, 2019 12:32:26 pm

Submitted by:

Virendra Rathod

आरटीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जिला कलेक्टर को दी शिकायत

patrika

आरटीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जिला कलेक्टर को दी शिकायत

नीमच। जिला ऑटोमोबाइल एसोसिएशन और ऑनलाइन यूजर एसोसिएशन ने नए पदस्थ जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर पर भ्रष्टाचार का बढ़ावा देने का आरोप लगाकर जिला कलेक्टर को परिवहन मंत्री के नाम शिकायत देकर समाधान करने की गुहार की है।

शिकायत के अनुसार जिले में जब से आरटीओ विक्रम सिंह राठौर पदस्थ हुए है, तब से भारी भ्रष्टाचार, मनमानी एवं हिटलरशाही अपनाई जा रही है। खासकर जिले में आरटीओ द्वारा सभी प्रकार के वाहन के रजिस्ट्रेशन में भारी भ्रष्टाचार की राशि मांगंी जा रही है। जितना भुगतान आरटीओ को चाहिए उसका आधा आरटीओ बाबू को भी चाहिए जो कि डीलर द्वारा देना असंभव है। क्योकि डीलरों द्वारा वाहन को विक्रय करने पर वाहन खरीददार द्वारा इस प्रकार के भ्रष्टाचार की कोई राशि नहीं ली जाती है। देश में नवीन वाहन बिना वेरिफिकेशन के डीलर की जवाबदारी पर पंजीकृत किए जाते है। जबकि नीमच आरटीओ जब से यहां पर आए है, तब से बिना वाहन के सत्यापन के पंजीकृत नहीं कर रहे है। जिसके पीछे मोटी रकम भ्रष्टाचार के रूप में मांगी जा रही है। वही वाहन डीलर का ट्रेड सर्टिफिकेट रिनीवल में अभी तक कही पर भी भ्रष्टाचार की राशि नहीं ली जाी है। यहां पर सर्टिफिकेट रिनीवल की फीस के अलावा 5 से 7 हजार तक भ्रष्टाचार के रूप में ली जाती है। तब जाकर ट्रेड लाइसेंस निनीवल किया जा रहा है। आरटीओ ऑथ्फस में अधिकृत प्रतिनिधि के साथ दुव्र्यवहार किया जाता है।

नियम से काम पसंद नहीं है
आरटीओ विभाग में कई एजेंट सक्रिय है। जिन्हें नियमों के तहत चलकर काम करना पसंद नहीं है। वह चाहते है कि उनकी फाइल बिना दखे, उसे ओके दे दिया जाए। जबकि आम नागरिक भी यहां आकर आवेदन कर सीधा लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है और कुछ प्रक्रिया के बाद उन्हें लाइसेंस प्राप्त हो जाता है। जिसका भी एजेंटो को विरोा है। किसी से किसी भी प्रकार से रुपए नहीं मांगे जा रहे है और न ही भ्रष्टाचार पनप रहा है। सिर्फ नियमों से काम हो रहा है, जो इन्हें राज नहीं आ रहा है।
– विक्रम सिंह राठौर, आरटीओ नीमच।

ट्रेंडिंग वीडियो