बड़े और अस्थाई दुकानदारों के बीच अस्तित्व को लेकर शुरू हुआ संघर्ष
नीमचPublished: Aug 17, 2023 09:52:33 pm
गेंद अब विधायक के पाले में, प्रशासन पूर्व में निकाल चुका है समाधान


छोटे व्यापारियों ने विधायक से लगाई गुहार।
नीमच. करोड़ों का इनवेस्टमेंट कर व्यापार कर रहे दुकानदार इसलिए परेशान हैं क्योंकि त्योहारी सीजन में फुटपाथ पर बैठे छोटे दुकानदार उनके धंधे में सेंधमारी करते हैं। कुछ दिनों के व्यापार में बड़े व्यापारी बगले झांकते रहते हैं और फुटकर व्यापारियों की पौ बारह हो जाती है। पूर्व में एसडीएम के निर्देश पर नपाध्यक्ष ने त्योहारी बाजार का विकल्प देकर समस्या का समाधान निकाला था। बात नहीं बनने पर अब इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए गुरुवार को फुटकर और बड़े व्यापारी अलग अलग लामंबद होकर विधायक के समक्ष गुहार लगाने पहुंचे।