scriptपुलिस से विवाद के बाद कांग्रेसियों ने दिया थाने पर धरना | Congress Bharat Band Letest News In Hindi | Patrika News

पुलिस से विवाद के बाद कांग्रेसियों ने दिया थाने पर धरना

locationनीमचPublished: Sep 10, 2018 12:09:47 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

रैली निकालकर पहुंचे थाने, की नारेबाजी

Congress Bharat Band Letest News In Hindi

पेट्रोल पम्प संचालकों ने खुले रखा

नीमच. भारत बंद के दौरान नीमच जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों का पुलिस से विवाद हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध किया। इसके बाद वहां से पुलिस बल हटा लिया गया।

थाने पर बैठा दिया कांग्रेसियों को
जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच हल्का विवाद होने के बाद कांग्रेस नेता विजय टॉकीज चौराहे पर धरने पर बैठ गए थे। कांग्रेस नेता रैली निकालने की जिद पर अड़े थे। रैली निकालने की अनुमति नहीं होने और जिले में सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत धारा 144 लागू होने पर पुलिस ने रैली निकालने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद भी कांग्रेस नेता रैली के रूप में निकले। कांग्रेस नेता नारे लगा रहे थे। पुलिस सभी कांग्रेसियों को रैली के रूप में कैंट थाने ले आई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने थाने पर ही धरना दे दिया। थाने पर बिना अनुमति रैली निकालने के विरोध में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में बुलाया बंद
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया था। इसके चलते रविवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने एक एक दुकान पर पहुंचकर गुलाब के फूल भेंट किए थे और दुकानदारों से भारत बंद का समर्थन करने की अपील की थी। इसका कुछ हद तक असर भी दिखा। बारादरी क्षेत्र में लगने वाले चाय नाश्ते की होटल और ठेले नहीं लगे। सुबह सुबह लोगों को चाय नाश्ता के लिए इस क्षेत्र के परेशान होना पड़ा। भारत बंद कराने के लिए सुबह से ही कांग्रेस जिला कांग्रेस कार्यालय पर जमा होने लगे थे। इस दौरान पुलिस की भी माकूल व्यवस्था थी।

पेट्रोल पम्प संचालकों ने खुले रखा
इस बीच जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन ने कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन नहीं करने का निर्णय लिया। सोमवार को जिला मुख्यालय के सभी पेट्रोल पम्प खुले रहे। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी तरह ट्रांसपोर्ट ऐसोसिएशन ने भी भारत बंद का समथर्न नहीं करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष धनसिंह वर्मा ने बताया कि हम सपाक्स के साथ है। हम बंद का समर्थन नहीं करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो