script

जोश में कांग्रेसी खो बैठे होश, लगाए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

locationनीमचPublished: Sep 10, 2018 06:12:02 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

भारत बंद के दौरान निकले थे दुकानें बंद कराने

Congress Bharat Band Letest News In Hindi

थाने पर बैठा दिया कांग्रेसियों को

नीमच. कांग्रेस के भारत बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस आपा खो बैठे। जैसे ही संगठन के एक पदाधिकारी ने राहुल गांधी का नारा लगाया कार्यकर्ता ने तुरंत जवाब में मुर्दाबाद बोल दिया। इसको लेकर नेता झेप गए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

90 से अधिक कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार
कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था। जिला मुख्यालय पर इस बार व्यापक असर दिखाई नहीं दिया। सिंगोली में बैलगाड़ी पर बैठकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रकट किया। प्रतिबंधात्मक आदेश जारी होने के बाद भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रैली और दुकानें बंद कराने पर जिले में करीब 90 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने रैली नहीं निकालने देने पर कैंट थाने पर ही धराना दिया। यहीं 42 कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया। जिले में बंद के दौरान कहीं अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

थाने पर बैठा दिया कांग्रेसियों को
भारत बंद के दौरान नीमच जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों का पुलिस से विवाद हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध किया। इसके बाद वहां से पुलिस बल हटा लिया गया। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच हल्का विवाद होने के बाद कांग्रेस नेता विजय टॉकीज चौराहे पर धरने पर बैठ गए थे। कांग्रेस नेता रैली निकालने की जिद पर अड़े थे। रैली निकालने की अनुमति नहीं होने और जिले में सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत धारा 144 लागू होने पर पुलिस ने रैली निकालने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद भी कांग्रेस नेता रैली के रूप में निकले। पुलिस सभी कांग्रेसियों को रैली के रूप में कैंट थाने ले आई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने थाने पर ही धरना दे दिया। थाने पर बिना अनुमति रैली निकालने के विरोध में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। कैंट थाने पर पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी बाबू सलीम, नीमच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, जिला प्रवक्ता ब्रजेश मित्तल, पार्षद योगेश प्रजापति आदि ने गिरफ्तारी दी। जिला मुख्यालय पर कुल 42 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। जावद में कांग्रेस नेता समंदर पटेल के नेतृत्व में कुल 13 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। मनासा में जबरन बंद कराने निकले 35 कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई की। इस प्रकार जिले में कुल 90 कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

ट्रेंडिंग वीडियो