जाने किसने ऐसा कहा कि देश के हर गांव में मिलेगा Congress का सिपाही

harinath dwivedi | Publish: Sep, 12 2018 10:58:37 PM (IST) Neemuch, Madhya Pradesh, India
दशहरा मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा
नीमच. 'कमलनाथ की चक्की चलती है देर से, लेकिन बहुत बारीक पीसती है'। जब प्रदेश में कांग्र्रेस की सरकार थी तब सोनिया गांधी के सामने मांग उठती थी समर्थन मूल्य बढ़ाइए। आज प्रदेश में समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात नहीं होती समर्थन दिलवाने की बात की जाती है। प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार आएगी तब 'हर किसान का कर्जा होगा माफ, पूरा बिजली बिल होगा हाफ और बीजेपी होगी साफ'। हम किसानों के लिए नई नीति बनाएंगे।
'किसानों के कर्जे होंगे माफ, बिजली बिल होगा हाफ'
यह कहना था प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का। वे दशहरा मैदान में कांग्रेस की आमसभा को संबोधित कर रहे थे। कमलनाथ ने कहा कि साढ़े चार लाख गांव है देश में। तीन चीजें मिलेंगी आपको हर गांव में। पहली चीज जो अपको मिलेगी पूजा का स्थल मिलेगा। दूसरी चीज फूल का झाड़ मिलेगा और तीसरी चीज एक कांग्रेस का सिपाही इन साढ़े चार लाख गांवों में आपको मिलेगा। युवाओं में जोश है इसमें कोई शक नहीं है। आपमें आक्रोश भी है। आपका भविष्य अंधेरे मेें है। आज सबसे बड़ी चुनौती युवाओं के सामने बेरोजगारी की है। आज का युवा कमीशन नहीं चाहते। ठेका नहीं चाहता। वो अपने हाथों को काम चाहता है। सबसे बड़ा धोका उनके साथ हुआ है तो वह है व्यापम। भाजपा और शिवराज ने इसके माध्यम से भ्रष्टाचार की ऐसी व्यवस्था बनाई। जहां बिना पैसे दिए कोई रोजगार नहीं मिलता। रोजगार तो छोडि़ए खाली कागत भी नहीं हिल सकता। युवा ने रोजगार के लिए क्या नहीं किया। उसके परिवार ने जेवर बेचे। जमीन बेची, लेकिन व्यापम में 2200 नौजवान जेल गए। इन नौजवानों का भविष्य अंधेरे में चला गया। जिन्होंने घूस दी वो तो जेल में है। उनका जीवन अंधेरे में है, लेकिन जिन्होंने घूस ली वो राज और मौज कर रहे हैं। यह व्यापम की असलीयत है। शिवराज हर साल इंदौर में बड़ा सम्मेलन इन्वेस्मेंट समिट का करते हैं। 30 हजार करोड़ रुपए 50 हजार करोड़ रुपए का प्रदेश में इन्वेटमेंट कम्पनियों करेंगी। जितना निवेश मध्यप्रदेश आ नहीं रहा है उतने उद्योग तो हर साल बंद हो रहे हैं। सीसीआई और दिल्ली मुम्बई इंडस्ट्रीयल कॉरीडोर का क्या हश्र हुआ यह सबको पता है। मैं जब केंद्र में मंत्री था तब मैंने नीमच को इस योजना से जोड़ा था, लेकिन शिवराज को नौजवानों की कोई चिंता नहीं है। यदि वहां इन्फ्रास्टे्रक्चर बना देते कुछ कर देते तो हमारे नौजवानों को मौका मिलता। अब हमें नौजवानों के लिए नई नीति बनानी पड़ेगी। प्रदेश में जो भी नया उद्योग खुलेगा उसे प्रदेश के नौजवानों का 25 प्रतिशत वेतन सरकार देगी। हम ऐसी नीति बनाएंगे जिससे नौजवानों को रोजगार मिले। बहुत दिनों बाद में नीमच आया हूं। यहां आकर मुझे मेरी जवानी याद आ जाती है। जब भी मैं नीमच आया आपने मेरा खून 250 ग्राम बढ़ाया है। मंदसौर में किसानों पर अत्याचार किए गए। किसानों पर जितने भी मुकदमें चल रहे हैं हम उन सब मुकदमों को वापस लेंगे। जिन अधिकारियों ने किसानों के साथ अन्याय किया है उनपर कार्रवाई होगी। भाजपा किसी चीज को ठेका वहीं देते है जहां 15-20 प्रतिशत कमीशन बन जाए। जहां पैसे नहीं बनते वहां भाजपा ठेके नहीं देती है। इसलिए किसानों के लिए कोई काम नहीं हो पाए। हमार देश कृषि प्रधान देश है। जब तक किसानों की क्रय शक्ति कैसे बने यही हमारा नजरिया है। यही अंतर है कांगेस और भाजपा में। हम किसानों के भविष्य के बारे में सोचते हैं। भाजपा उद्योगपतियों और ठेकेदारों के बारे में सोचते हैं। हम सरकार चलाना जानते हैं और भारतीय जनता पार्टी दुकान चलाना जानती है। शिवराज बड़े बड़े विज्ञापन निकालते हैं। 30 दिन में से 25 दिन विज्ञापन छपवाते हैं। मैं शिवराजसिंह से कहना चाहता हूं। एक महीने अखबारों में फोटो मत छपवाओं और सरकार के 200 करोड़ रुपए नीमच के नौजवानों को दे दो। भाजपा सरकार ने हमारे किसानों को ठगा है। हमारे नौजवानों को ठगा है। हमारे व्यापारियों को ठगा है। जब भाजपा नेता आपसे वोट मांगने आए तो आप उनके कहना 15 लाख रुपए लाओ और वोट लो। जितनी आत्महत्या अमेरिका में नहीं होती उतनी मध्यप्रदेश में होती है। आज मध्यप्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन, कुपोषण में नंबर वन, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन। वहां रे शिवराज सरकार फिर भी सरकारी खर्चे पर अनआशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। यहां पुलिस वाले भी परेशान है। बस तीन महीने की बात है। आप परेशान नहीं हों। आज नरेंद्र मोदी राष्ट्रवाद की बात करते हैं। कांग्रेस को पाठ पढ़ाएंगे राष्ट्रवाद का। भाजपा में एक भी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी नहीं है और यह पार्टी राष्ट्रवाद की बात करती है। पहले हमने गोरों से लड़ाई लड़ी और अब हम लड़ेंगे चोरों से। हम आपका भविष्य सुरक्षित करेंगे। मध्यप्रदेश में नई व्यवस्था हम बनाएंगे।
अजय सिंह ने दिखाया पत्रिका अखबार
मंच से अपने संबोधन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक सभा में कहा था कि राहुल भईया ने मुझे जान से मारने की कोशिश की थी। मेरे ऊपर पथराव कराया। इसपर अजयसिंह ने पत्रिका अखबार दिखाते हुए कहा कि भोपाल से आज खबर छपी है कि 'सीएम के रथ पर पथराव में अजय सिंह को कलेक्टर ने दी क्लीनचिट'। शिवराज कहते हैं कि कांग्रेस शासन में सिगरेट की पन्नी पर नौकरी मिल जाती थी। मैं कहता हूं हां मेरे पिताजी ने नियमों को स्थिल कर नौजवानों को नौकरियां दी। शिवराज की सरकार में किसानों को खून किया गया। गोलीकांड वाले आज खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें प्रमोशन दिया गया। शहीदों की पत्नी और मां हमसे इंसाफ मांग रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों के किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। सभा को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सहप्रभारी संजय कूपर, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
शक्ति प्रदर्शन दिखाई दिया सभा में
सभा स्थल पर विधानसभा चुनाव के दावदारों के बीच जमकर शक्ति प्रदर्शन दिखाई दिया। कमलनाथ के नजदीक बने रहने के लिए राजकुमार अहीर और उमरावसिंह गुर्जर के बीच होड़ सी मची रही। जिस सोफे पर कमलनाथ बैठे थे दोनों नेता उसपर ही बैठने के लिए अड़े दिखे। बैठने की जगह नहीं मिली तो सोफे के हत्थे पर ही बारी बारी से बैठे। उमरावङ्क्षसह गुर्जर के समर्थकों ने सभा के बीच में जमकर नारेबाजी की। मंच स्थल पर फ्लेक्स को लेकर भी सुबह विवाद की स्थिति बनी थी। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के कहने पर उमराव गुर्जर ने मंच स्थल और पंडाल में से अपने फ्लेक्स हटा लिए थे, लेकिन राजकुमार अहीर ने पूरे फ्लेक्स नहीं हटाए थे। मंच संचालन पवन अग्रवाल ने किया। मंच पर पूर्व कैबीनेट मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक डा. सम्पत स्वरूप जाजू, नंदकिशोर पटेल, विजेंद्रङ्क्षसह मालाहेड़ा, जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सेठी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता बैठे थे।
अब पाइए अपने शहर ( Neemuch News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज