scriptपूर्व सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी | Congressmen on the road to protest against the arrest of former CM | Patrika News

पूर्व सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

locationनीमचPublished: Mar 20, 2020 01:19:17 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

कलेक्टोरेट में एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनजिले में धारा १४४ लगे होने के बावजूद कलेक्टोरेट में एकत्र हुए कांग्रेसी

Congressmen on the road to protest against the arrest of former CM

जिले में धारा १४४ लगे होने के बाद भी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे कलेक्टोरेट।

नीमच. जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू है। इसके बाद भी गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टोरेट में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्र दिग्विजयसिंह के साथ हुए दुव्र्यवहार के विरोध में एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा।
आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए की नारेबाजी
जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू होने के बाद भी कर्नाटक में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतीलाल भूरिया, मप्र शासन के मंत्री सज्जनसिंह वर्मा तथा जीतू पटवारी एवं नौ विधायकों के साथ हुए दुव्र्यवहार के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एकत्रित हुए। बिना अनुमति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट में नारेबाजी की। यहां कांग्रेस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कर्नाटक में हुई अप्रिय घटना के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार सफलतापूर्वक कार्य कर रही है, लेकिन राज्यसभा के चुनाव को लेकर कांग्रेस के कुछ विधायकों को मंत्री पद का लालच देकर वर्तमान राजनीति को गंदा कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिधिंया को राज्यसभा का टिकट देकर तथा केन्द्रीय मंत्री का लालच देकर दल बदल करवाया गया। वर्तमान में भाजपा की केन्द्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर प्रदेश कांग्रेस के 16 विधायकों को कर्नाटक की भाजपा सरकार ने बंधक बनाकर रखा है। ऐसा लगता है कि भाजपा का अब लोकतंत्रा में विश्वास नहीं रहा है। राष्ट्रपति से ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बैंगलोर में बंधक बनाए गए विधायकों को तत्काल रिहा करें। भाजपा की अनुचित गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाएं। कर्नाटक की भाजपा सरकार को तुरंत भंग किया जाए। ज्ञापन देने के पूर्व कलेक्टोरेट में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन देने के समय पूरे जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत काठेड़ ने किया। आभार जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने माना।

ट्रेंडिंग वीडियो