scriptचूल्हा चौका छोड़ बेटियों ने ताइक्वांडो में हासिल किए राष्ट्रीय स्तर पर पदक | Daughters got medals in Taekwondo leaving Chulha Chowk | Patrika News

चूल्हा चौका छोड़ बेटियों ने ताइक्वांडो में हासिल किए राष्ट्रीय स्तर पर पदक

locationनीमचPublished: May 17, 2022 01:48:08 am

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

दो बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत गर्व से किया सिर ऊंचा

चूल्हा चौका छोड़ बेटियों ने ताइक्वांडो में हासिल किए राष्ट्रीय स्तर पर पदक

नीमच की बेटी सुहानी ने नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता उज्जैन में किया नाम रोशन

नीमच. बेटी भी अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ाने के लिए चूल्हा चौके से बाहर निकलने लगी हैं। अब सामान्य खेलों की बजाय बेटियां भी आत्मरक्षा के गुर सीख राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल कर रही हैं। नीमच की दो बेटियों ने भी यह कारनामा अंजाम दिया है। नीमच की दोनों बेटियों ने उज्जैन में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
57 और 52 किलोग्राम वर्ग में हासिल किए पदक
13 से 16 मई को उज्जैन के माधव सेवा न्यास भारतमाता मंदिर में आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में नीमच की पलक कालानी एवं सुहानी मेहता ने कांस्य पदक जीतकर नीमच का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उक्त जानकारी देते हुए सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक जय प्रकाश लोधा ने बताया कि राष्ट्रीय चैम्पियनशिप नीमच से 5 खिलाड़ी भाग लेने उज्जैन पहुंचे थे। जिसमें से पलक कालानी ने सिनियर अंडर 57 किलोग्राम भार वर्ग में तथा सुहानी मेहता ने जूनियर अंडर 52 कांस्य पदक जीतकर महिला सशक्तिकरण का एक अनुपम उदाहरण पेस किया। परिवार व शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि कालानी सिटी बैंक में ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। मेहता ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल नीमच में कक्षा 12वीं में अध्यनरत हैं। लगातार दूसरा नेशनल मेडल प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में नीमच के करण राठौर, आयुष चौधरी, सूरजसिंह कछावा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 2000 से भी अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। कालानी एवं मेहता की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मध्यप्रदेश ताइक्वांडोसंघ के सचिववीरेन्द्रसिंहपंवार, जिलाताइक्वांडोसंघ के अध्यक्ष रतनलालनिर्वाण, नमोग्रुपप्रदेशअध्यक्ष व सांसदप्रतिनिधिरोशनवर्मा, परिवारजनों एवं प्रशिक्षक लोधा ने बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी नीमच जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक जय प्रकाश लोधा ने दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो