नीमच

एक ऐसी पार्टी जिसे सत्ता से दूर रखने में उसी के नेता जिम्मेदार

अब वरिष्ठ नेता लगे हैं आपस में सामंजस बैठने में

नीमचSep 15, 2018 / 11:06 pm

harinath dwivedi

यह नेता आए मैदान में

नीमच. देश की एक ऐसी पार्टी जो अपने नेताओं की वजह से आज सत्ता से दूर है। ऐसा नहीं कि इस बारे में संगठन के वरिष्ठ नेताओं को नहीं पता। जानते सब हैं। उन्हें यह तक पता कि किनकी वजह से संगठन को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन कर कुछ नहीं पा रहे हैं। अब जब पानी सिर से ऊपर निकलने लगा है तो यह काम करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह नेता आए मैदान में
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने भादवामाता में आयोजित कांग्रेस के ‘पंगत से संगत’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों में हम मध्यप्रदेश में सरकार नहीं बना पाए। इस संबंध में मैं जब जब भी चर्चा करता हूं तो लोग यही कहते हैं कि यदि कांग्रेस एक हो जाए तो कोई कांग्रेस को हरा नहीं सकता। प्रदेश में सरकार बनाने में कांग्रेस की गुटबाजी ही सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि यह बात मुझे किसी ओर ने नहीं सर्किट हाउस के एक बूढ़े चौकीदार ने कहा। मेरा उससे बहुत पुराना परिचय था। उसने कहा सर सबके सामने नहीं आपसे मुझे अकेले में बात करना है। उसने कहा जनता कांग्रेस को चाह रही है। आज हमारे इन नेताओं की गुटबाजी खत्म कर दो। फिर आपको कोई रोक नहीं सकता। सरकार तो आपकी बन ही जाएगी। ऐसा क्या करें कि गुटबाजी खत्म हो। इस बारे में राहुल गांधी ने यह जिम्मा मुझे सौंपा। समन्वय समिति की केवल एक ख्वाईश है। केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार बने। यह स्वार्थ की बात नहीं है। यह देश और प्रदेश के हित की बात है। केंद्र में 2004 से 2014 दस साल तक कांग्रेस की सरकार रही। लोगों को शिक्षा का अधिकार मिला। देश ने तरक्की की। किसानों का कर्जा माफ हुआ। रोजगार और भोजन का अधिकार मिला। प्रश्न पूछने का अधिकार मिला। हमारी सरकार ने आम आदमी को सरकार से सवाल पूछने का अधिकार दिया। मैं रास्ते में पढ़ रहा था कि स्पेन की एक मंत्री स्वास्थ्य मंत्री की डिग्री फर्जी पाई गई तो उसने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हमारे प्रधानमंत्री के बारे में आज तक पता नहीं कि वे कहां तक पढ़े लिखे हैं। सूचना के अधिकार के तहत पूछा जाता कि प्रधानमंत्री की डिग्री बता दो तो कोई डिग्री बताने को तैयार नहीं है मोदीजी कहा तक पढ़े है। इसमें छुपाने की बात कहां है। हमारे भारतीय संविधान में कहा लिखा है कि अनपढ़ आदमी प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। कहा लिखा है कि कम पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। छुपाने की जरूरत क्या है। यह छुपाने की जरूरत क्या है कि आप शादीशुदा है कि नहीं है। अनपढ़ हैं तो हैं। कम पढ़े हैं तो हैं। शादीशुदा हैं तो हैं। शादी करके छोड़ दिया तो छोड़ दिया। हमने किसी से छुपाया क्या। दूसरी शादी की तो सबको बता दिया।
मुख्यमंत्री ने खुलेकर किया है भ्रष्टाचार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयङ्क्षसह ने कहा कि मैं खुलकर कहता हूं कि मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप हो तो बताओ। मैं सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री रहा, लेकिन आज तक मेरे पास भोपाल में कोई मकान ही नहीं है। मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को चुनौती देता हूं। आओ मुझपर भ्रष्टाचार का मुकदमा दायर करो। मैं कहता हूं कि मेरे ऊपर जिसने भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया मैंने उसे अदालत में खड़ा कर दिया। मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर आरोप लगा रहा हूं। व्यापाम में आपने और आपके परिवार ने भ्रष्टाचार किया। रेत के अवैध खनन के आपने, आपके परिवार और चले चपाटों ने अवैध रेत खनन किया। पोषक आधार में भ्रष्टाचार किया। ई-टेंड्रिंग में आपने व आपके परिवार ने घोटाला और भ्रष्टाचार किया। तेंदुपत्ता संग्राहकों के बोनस में गरीब लोगों की कमाई का पैसा उन्हें मिलना चाहिए उसमें आपने जूता खरीदा, चप्पल खरीदी, प्लास्टिक की बोतल खारीदी और साड़ी खरीदी। जूता ऐसा खरीदा जिसे पहनने से चर्म रोग होकर कैंसर हो जाता है। बाजार में कीमत 60 रुपए आपने भुगतान किया 193 रुपए। 135 रुपए गए मामाजी की जेब में। चप्पल खरीदी 131 रुपए में खरीदी और बाजार में मिल रही है 45 रुपए में। पैसे गए मामाजी की जैब में और मामीजी के पर्स में। पानी की बोतल 55 बाजार में बिक रही खरीदी 105 रुपए में। साड़ी खरीदी 350 रुपए में और बाजार में मिल रही 100 रुपए में। अब बताओ जो मजदूर का पैसा खा जाए ऐसे आदमी का क्या इमान। मैं यह आरोप पूरी जिम्मेदारी के साथ लगा रहा हूं। पूरे प्रमाण के साथ लगा रहा हूं। अगर मेरे आरोप गलत हों तो मेरे ऊपर मान हानी का दावा करो। मैं सारे आरोप प्रमाणित कर दूंगा। लेकिन साहस नहीं कर रहे हैं। प्रेस वाले छापते नहीं है। उनका दोष नहीं है। शिवराज की एक यात्रा चल रही है सरकारी खर्च पर। कलेक्टर को भीड़ जुटाने के लिए कहा जा रहा है। 300 रुपए टीएडीए दिया जा रहा है। यह पैसा आपके सरकारी खजाने में से जा रहा है। भाजपा सरकार के राज्य में पिछले 4 साल में गोमांस का निर्यात बढ़ा है। यह भी प्रमाणित है कि गोमांस निर्यात करने वाली कम्पनियों ने भारतीय जनता पार्टी ने चंदा दिया है। यह सरकार कहती है गोहत्या पर रोक लगना चाहिए।
राममंदिर मुद्दे पर कर रहे जनता को गुमराह
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राममंदिर मामले निरमोही अखाड़ा जिसने कि राममंदिर का केस लड़ा। उसके पैसे 1400 करोड़ रुपए एकत्रित हुए कहा गए। वो पैसे कहा गए किसी को पता नहीं चला। पहले कहते थे हमारे सरकार बना दो उत्तर प्रदेश में राममंदिर बन जाएगा। हमारे गुरु स्वरूपानंदजी कहते हैं इन लोगों ने बाबरी मस्जिद कहा तोड़ी। इन्होंने मंदिर तोड़ा। रामलाल की वहां सेवा होती थी की नहीं। पूजा हो रही थी की नहीं तो वो मंदिर था कि मस्जिद। ऐसे में विहिप ने मंदिर तोड़ा कि मस्जिद। मंदिर तोड़ा। अब रामलाल टेंट में है और भाजपा महल में है। इन्होंने कहा था यूपी में सरकार बना तो मंदिर बना देंगे। सरकार बन गई। अब केंद्र में सरकार बना दो। वो भी कर दिया। फिर कहने लगे यह तो गठबंधन की सरकार है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। वो भी कर दिया। अब कह रहे हैं कानून जो कहेगा वो हम करेंगे। अदालत का जो फैसला होगा वो हमें मजूर होगा। कांग्रेस तो यह शुरू से ही कह रही थी कोर्ट का फैसला सबको मानना चाहिए। अब सच भाजपा बोल रही है कि कांग्रेस बोल रही है। अब देश और प्रदेश में झूठों की सरकार चाहते हो या सच बोलने वालों की। कांग्रेस के सभी लोगों से यहीं कहना चाहता हूं कि सर्वे में जिसको टिकट मिलेगा वो चुनाव लड़ेगा। आप सबको एकजुट होकर उनका साथ देना है। कार्यक्रम को समन्वय समिति के सदस्य रामेश्वर नीखरा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंच पर कांग्रेस की प्रदेश समन्वय समिति के सदस्य पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, राजेंद्रङ्क्षसह गौतम, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुजिब कुरैशी, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, विजेंद्रङ्क्षसह मालाहेड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर, मधु बंसल, हाजी बाबु सलीम, वरिष्ठ नेता उमरावङ्क्षसह गुर्जर आदि मंचासीन थे। संचालन कांगे्रस जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.