scriptआज भी सैकड़ों किसानों को है प्रोत्साहन राशि का इंतजार | Even today hundreds of farmers are waiting for the incentive | Patrika News

आज भी सैकड़ों किसानों को है प्रोत्साहन राशि का इंतजार

locationनीमचPublished: Oct 18, 2019 12:02:26 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

मंडी में सामान्य है प्याज में दाम, फुटकर में छू रहे आसमान

Even today hundreds of farmers are waiting for the incentive

कृषि उपज मंडी में हो रही प्याज की अच्छी आवक।

मंदसौर. जिले के करीब ३ हजार से अधिक किसान आज भी शासन से प्याज प्रोत्साहन राशि मिलने की बाट जोह रहे हैं। जब अत्यधिक उत्पादन होने जाने से किसानों के सामने प्याज फेकने नौबत आ गई थी। शासन ने 800 रुपए क्विंटल की दर से प्याज खरीदा था। आश्चर्य की बात है कि करीब 4 होने को हैं शासन की ओर से किसानों को एक रुपए तक नहीं मिला।
शासन की ओर से नहीं मिल रहा जवाब
किसान के पास रखा प्याज का स्टाक खराब होने की स्थिति में पहुंच गया था। अत्यधिक उत्पादन होने की वजह से किसानों को उपज के वाजिब दाम नहीं मिल रहे थे। ऐसे में शासन ने किसानों से ८०० रुपए क्विंटल की दर से प्याज खरीदने का निर्णय लिया था। मंदसौर जिले के करीब ३ हजार से अधिक किसानों ने मंडी में प्याज बेचा था। किसी का ४ तो किसी किसान का ५.५० रुपए किलो तक में प्याज बिका था। ८ रुपए किलो के मान से शेष राशि शासन को किसानों को देना थी, लेकिन ४ माह बाद भी किसानों को अतिशेष राशि का भुगतान आज तक नहीं किया गया। उद्यानिकी विभाग भी इस संबंध में किसानों को संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पा रहा है। बस एक की रटा-रटाया जवाब मिलता है। शासन से जब राशि मिलेगी किसानों को वितरित कर दी जाएगी।
उपभोक्ताओं से हो रही खुली लूट
कृषि उपज मंडी में बालोदा, बलमना, चिरोला, बड़ागांव, बडऩगर, बदनावर, नगरी, कलालिया, अतुनिया, गरनई, निम्बोद, सरसोद, लूनाहेड़ा, साबाखेड़ा, सिंदपन सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों से प्रतिदिन अच्छी मात्रा में प्याज बिकने आ रही है। गुरुवार को भी एक हजार कट्टे प्याज बिकने आई थी। प्याज १५० से २७० रुपए क्विंटल बिका। इसके उलट सब्जी मंडी और खुले बाजार में प्याज ५० से ६० रुपए किलोग्राम बिक रहा है। थोक और फुटकर में प्याज में सीधे सीधे दो गुना का अंतर है। प्याज के भाव में इतना अधिक अंतर होने से यह स्पष्ट है कि त्योहारी सीजन में आम लोगों के साथ खुली लूट हो ही है। यह भी कहा जा सकता है कि फुटकर बाजार के दाम के मुकाबले किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं दिया जा रहा है।
नहीं दिया जा रहा समस्या पर ध्यान
खरीफ फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। प्याज के भी अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। किसानों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
– सरदार पाटीदार, किसान (फोटो-एमएन १८०२)
कम मिल रहे हैं दाम
जिस तरह बाजार में प्याज के दाम है उस मान से मंडी में दाम नहीं मिल रहे हैं। फुटकर में ५० से ६० रुपए प्याज बेचा जा रहा है। मंडी में १५ से २५ रुपए किलो बिक रहा है।
– हरिसिंह पाटीदार, किसान (फोटो-एमएन १८०३)
एक हजार कट्टे की हुई आवक
कृषि उपज मंडी में आवक सामान्य दिनों की तुलना में कम है। इस वजह से दाम १५ से २७ रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। जब अच्छी पैदावार होती है तब दाम कम मिलते हैं।
– मुकेश गर्ग, प्याज व्यापारी कृषि उपज मंडी
नहीं मिली शासन से राशि
जिले में तीन हजार से अधिक किसानों ने प्याज प्रोत्साहन योजना के तहत विभाग को प्याज बेची थी। अब तक शासन से राशि प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही राशि प्राप्त होगी किसानों को वितरित कर दी जाएगी।
– मनीष सिसोदिया, उपसंचालक उद्यानिकी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो