नीमचPublished: Oct 16, 2022 07:45:16 pm
Virendra Rathod
- कृषि विभाग से मिल रहा लगातार मार्गदर्शन
-आर्गेनिक सब्जी, फल और औषधि फसलो का दिख रहा क्रेज
- विश्व खाद्य दिवस पर विशेष
नीमच। कोरोना काल में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अब नीमच किसानों ने आर्गेनिक की ओर रूख किया है। इतना ही नहीं अब लोगों को आर्गेनिक सब्जी, फल और औषधि फसल करने के लिए डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स का मानना है कि आर्गेनिक फूड स्वास्थ्य के साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती है। नीमच जिले में करीब 600 किसान करीब 1000 हेक्टेयर भूमि पर जैविक खेती कर विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। जिसमें खासकर गेंहू, मक्का, लहसुन, चीया, अश्वगंधा, धनिया, मैथी, चना और मसूर की फसल बोई जा रही है।