scriptराष्ट्रीय खेल स्पर्धा में लहराया परचम | Flag waved national sporting event | Patrika News

राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में लहराया परचम

locationनीमचPublished: Oct 18, 2016 04:49:00 pm

Submitted by:

vikram ahirwar

माचलपुर बड़ौदरा गुजरात में खिलाडिय़ों ने मनवाया लोहा

neemuch

neemuch


नीमच/ सरवानिया महाराज। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों ने एक नया इतिहास रचा है। माचलपुर स्टेडियम बड़ौदरा गुजरात में 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शहर के 6 छात्रों ने भाग लेकर पदक हासिल किए। खुमानसिंह हंसराज राठौड़, सुनील कहार, सुनील पाल, गोविंद माली, ऋषभ राज ने अपने अपने इंवेंट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल हासिल किए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र खुमानसिंह तथा पीजी कॉलेज के छात्र सुनील पाल तथा सुनील कहार एवं आईटीआई के छात्र गोविंद माली ने प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। हंसराज राठौड़ ने बास्केटबॉल में कांस्य पदक हासिल किया। लॉग जम्प में खुमानसिंह ने भी कांस्य पदक जीता। सुनील पाल ऋषभ राज ने मध्य प्रदेश की वॉलीवाल टीम का प्रतिनिधित्व किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एनके नागदा, विद्यालय परिवार, नगरवासियों आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
……………………….


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो