scriptGirls News गांव से निकली छात्रा ने अभावों के बीच निखारा हुनर | Girls Letest News In Hidni Neemuch | Patrika News

Girls News गांव से निकली छात्रा ने अभावों के बीच निखारा हुनर

locationनीमचPublished: Jan 05, 2019 11:21:34 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

आज राष्ट्रीय स्तर पर गांव की छात्राओं ने भरी ऊंची उड़ान

Girls Letest News In Hidni Neemuch

जावद की इन छात्राओं का हुआ राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन।

नीमच. नीमच जिले के एक ऐसे कस्बे से दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भरी है जहां सुविधाओं का काफी अभाव है। कंकर भरे मैदान में सुविधाओं के अभाव में अपनी प्रतिभा को निखारने की इन छात्राओं ने कड़ी मेहतन की। आज उनकी यह मेहनत रंग लाई। एक छात्रा ने तो पिछले दिनों नीमच में हुई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया था। इसी विद्यालय की एक अन्य छात्रा अब आंध्रप्रदेश होने वाली राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्कूल को प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हो चुकी है।

इन छात्राओं ने भरी ऊंची उड़ान
स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावद की छात्रा ने सत्र 2018-19 में एक और विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। इस विद्यालय की एक छात्रा का (19 वर्ष) अंतर्गत क्रिकेट स्पर्धा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। स्कूल के प्राचार्य मुकेश जैन ने बतााया कि सपना पिता रघुवीरसिंह शक्तावत ने अभी हाल ही में खेली गई शालेय राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्य प्रदेश की टीम में प्रतिनिधित्व किया था। इसी प्रकार 12 से 16 जनवरी तक आंध्रप्रदेश के वेस्ट गोदावरी में आयोजित शालेय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में नीमच जिले से एकमात्र छात्रा पूजा पिता शांतिलाल का चयन हुआ है। पूजा प्री नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। इस उपलब्धि पर प्राचार्य मुकेश जैन, व्यायाम शिक्षक कन्हैयालाल राठौर एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी तथा जिले के क्रिकेट कोच राजेश गुजेटिया द्वारा भी दोनों छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है। ज्ञात हो कि इस विद्यालय से इस सत्र में 101 छात्राओं का विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में संभाग स्तर पर चयन हुआ। 27 छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपने प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। संपूर्ण जिले में परीक्षा परिणाम एवं विद्यालय गतिविधियों के साथ साथ खेल गतिविधियों में भी यह विद्यालय अग्रणी बना रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो