अभिजीत मुहुर्त में हुई प्राण प्रतिष्ठा
शिक्षक कॉलोनी स्थित श्री कर्मेश्वर महादेव मंशापूर्ण बालाजी मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम दरबार एवं राधा-कृष्ण प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा रविवार को सानन्द सम्पन्न हुआ। श्रीराम दरबार और राधा-कृष्ण प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे विधि विधान से सम्पन्न हुआ। मध्यप्रदेश के महेश्वर से पधारे विद्वान पंडित राजेश तिवारी, मुकेश जोशी, दीपक शर्मा, प्रदीप अत्रे, रविकुमार चवरे और गोपाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोचारण कर रविवार को दोपहर 12.15 बजे अभिजीत मुहुर्त में प्राण प्रतिष्ठा क गई। तीन दिवसीय हवन की पूर्णाहुति भी रविवार को हुई। इस अवसर पर राष्ट्र संत डा. मिथिलेश नागर का विशेष रूप से आशीर्वाद प्राप्त हुआ। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जुटे थे। इस अवसर पर ढोल की थाप पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। श्रद्धालुओं पर ड्रोन की मदद से पुष्प वर्षा की गई। हवन पूर्णाहुति के पश्चात दोपहर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को राष्ष्ट्र संत डा. मिथिलेश नागर के मुखारबिंद से सुंदरकांड पाठ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सुंदरकांड देर रात तक चला।
आने वाली पीढ़ी इस देवस्थल के महत्व को समझे
राष्ट्रीय संत डॉ मिथिलेश नागर ने बताया कि सनातन संस्कृति की रक्षा और आने वाली पीढ़ी में धर्म का बीजारोपण करने के लिए नीमच नगर में श्री कर्मेश्वर महादेव मंशापूर्ण बालाजी मंदिर समिति एवं शारदा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवासीय अनुष्ठान और श्रीराम दरबार एवं राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा की गई। आने वाली पीढ़ी इस देवस्थल के महत्व को समझे। हिंदू संस्कृति और भारत माता परम वैभव पर पहुंचे इस उद्देश्य को लेकर यहां प्रतिष्ठा की गई है। श्री कर्मेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मेश पुरोहित ने बताया कि श्री कर्मेश्वर महादेव मंदिर समिति एवं शारदा महिला मंडल द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। इस उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में तीन दिवसीय आयोजन भव्यता के साथ सम्पन्न हुए। श्रीराम दरबार एवं राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा की गई। आयोजन के अंतिम दिन पर प्राण प्रतिष्ठा कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।