नीमच

यहां युवाओं को दिया जा रहा रोजगार का सुनहरा अवसर

सेना में भर्ती के लिए युवाओं को सुनहरा अवसर

नीमचOct 23, 2019 / 12:55 pm

Mukesh Sharaiya

नीमच

नीमच. भारतीय सेना में विभिन्न पदों के लिए भर्ती हेतु भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सोल्जर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल एविएशन, एविएशन एग्जामिनर, नर्सिंग असिस्टेंट, ट्रेड्मैन, क्लर्क, स्टोर कीपर एवं फार्मा इत्यादि की आर्मी भर्ती रैली का आयोजन जिला उज्जैन में 20 से 30 नवंबर तक किया जा रहा है।
भर्ती रैली में जिले के अधिक से अधिक भाग लेकर आर्मी भर्ती रैली में सम्मिलित हो सकते हैं। उक्त भर्ती रैली के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं तथा 12वीं कक्षा उत्र्तीण है। शारीरिक योग्यता 162 सेमी-168सेमी सभी वर्गों के पदों के लिए अलग-अलग मापदंड अनुसार रहेगी। आयु सीमा न्यूनतम साढ़े 17 साल से 23 वर्ष के बीच रहेगी जो अलग-अलग पदों के लिए अलग अलग रहेगी। उक्त भर्ती रैली हेतु ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 4 नवंबर है। उक्त भर्ती रैली के लिए युवाओं को आवश्यक दस्तावेज के रूप में वर्तमान के 20 कलर फोटो, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स् स्नातक की मार्कशीट, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं वर्तमान आधार कार्ड आवश्यक दस्तावेज के रूप में लगेगा। भर्ती प्रक्रिया कम्प्यूटराइज्ड एवं पूर्णता पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होगी। उक्त भर्ती हेतु ऑन लाइन आवेदन ईमेल एवं अधिक जानकारी हेतु जिले के युवा जिला संयोज आदिम जाति कल्याण कार्यालय नीमच में सम्पर्क कर सकते हैं।

Home / Neemuch / यहां युवाओं को दिया जा रहा रोजगार का सुनहरा अवसर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.