नीमच

गुरुनानक का 550 वां प्रकाश पर्व, आज से अखंड पाठ साहिब शुरू, नगर कीर्तन रहेगा आकर्षण का केंद्र

गुरुनानक का 550 वां प्रकाश पर्व, आज से अखंड पाठ साहिब शुरू, नगर कीर्तन रहेगा आकर्षण का केंद्र

नीमचOct 17, 2019 / 12:43 pm

Subodh Tripathi

नीमच

नीमच. सिक्ख समाज के आराध्य देव गुरूनानक का 550 वां प्रकाश पर्व समाजजनों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके तहत गुरुवार से अखंड पाठ साहिब प्रारंभ होगा। सिक्ख समाज द्वारा 10 नवंबर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सिक्ख समाज विकास समिति अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा ने बताया कि तीस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी जुट गए हैं। जिसके तहत 17 अक्टूबर से अखण्ड पाठ साहिब प्रारंभ होगा। 17 अक्टूबर से 12 नवंबर तक कुल 13 पाठ होंगे जो निरंतर चलेंगे। 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं 10 नवंबर को भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें इस बार गतका पार्टी निशाने खालसा, अमन फौजी बैंड पंजाब विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
सिक्ख समाज के आराध्य देव गुरूनानक का 550 वां प्रकाश पर्व समाजजनों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। सिक्ख समाज द्वारा 10 नवंबर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा।

Home / Neemuch / गुरुनानक का 550 वां प्रकाश पर्व, आज से अखंड पाठ साहिब शुरू, नगर कीर्तन रहेगा आकर्षण का केंद्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.