नीमच

यहां युवतियों ने दी ऐसी प्रस्तुति की देखने वाले दंग रह गए

मनमोहन प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ सांस्कृतिक महोत्सव
 
 

नीमचFeb 17, 2020 / 06:58 pm

Mukesh Sharaiya

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए युवती।

नीमच. नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला युवा सम्मेलन एवं जिला सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान युवतियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। केंद्र की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान का सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक महोत्सव डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर प्रमोद सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला, जिला अफीम अधिकारी मुरली कृष्णा के अतिथि में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वामी विवेकानंद एवं सरस्वती माता की मूर्ति पर मालार्पण व दीप प्रज्जवलित किया गया। कविता शर्मा और पायल शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना की गई। दोनों ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। इसके बाद अशोक पाराशर, अंजली शर्मा, कविता शर्मा, खुशी तोमर, मुस्कान लौहार, पायल मालवीय, सोनल चौहान इत्यादि द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुति दी गई। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक शालिनी तिवारी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि देश में कई परिवर्तन युवा क्रान्ति से ही हुए हैं। नेहरू युवा केन्द्र इस प्रकार के कार्यक्रम कर देश युवाओं को सकारात्मक जांच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हैं। डीएनसी प्रमोद सिंह ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सही दिशा में युवा शक्ति कार्य करें तो देश में एतिहासिक बदलाव निश्चित है। देश की आधी से अधिक आबादी युवाओं की है। सीएसपी शुक्ला ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उस और जमाना चलता है। युवाओं की बदौलत ही कई ऐतिहासिक बदलाव आए हैं। इसलिए युवा अपनी शक्ति को पहचानें और उसे देशहित में लगाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयं सेवक अर्पिता पामेचा गांधी, अजय सेन, कविता शर्मा, खुशबू पाटीदार, राहुल कछावा, रितेश टेलर, प्रवीण पाटीदार, राहुल जाटव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आभार वरिष्ठ लेखापाल एके सक्सेना ने माना।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.