जनवरी-फरवरी का भी नहीं बंटा गरीबों का राशन
कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार सहायक कलेक्टर हिमांशु जैन, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी खाद्य शिवानी गर्ग, डिप्टी कलेक्टर आकांशा करोठिया एवं कनष्टि आपूर्ति अधिकारी जितेन्द्र नागर ने शुक्रवार को महिला स्वयं सहायता समूह हमारा संगठन द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान पिपलिया बाग का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उचित मूल्य दुकान मौके पर बंद पाई गई। विक्रेता द्वारा मौके पर आवश्यक दस्तावेज का अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया। उचित मूल्य दुकान पर राशनकार्डधारियों (पात्रता पर्चीधारी परिवारों की सूची) नहीं पाई गई। हितग्राहियों ने अपने कथन, सामूहिक कथन अनुसार दुकान संचालनकर्ता द्वारा माह जनवरी एवं फरवरी 2022 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत नि:शुल्क राशन वितरित नहीं करना पाया गया। नियमित दुकान नहीं खोलने व राशन वितरण के दौरान पीओएस मशीन से राशन प्राप्ति रसीद भी प्रदान नहीं करने की शिकायतें की गई।

निर्धारित मात्रा से कम पाया गया राशन स्टॉक
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दुकान संचालनकर्ता गिरधारीलाल खटीक द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयं के लिए मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत माह फरवरी 2022 का राशन संबंधित समूह को प्रदान नहीं करना पाया गया। उचित मूल्य दुकान पर भौतिक रूप से उपलब्ध राशन सामग्री की मात्र, एईपीडीएस पोर्टल (पीओएस मशीन) अनुसार शेष स्टॉक की मात्रा से 7649 किलोग्राम, गेहूं 1721 किलोग्राम चावल 326 किलोग्राम नमक, एक किलोग्राम शक्कर तथा 19 लीटर केरोसीन कम पाया गया। दुकान संचालनकर्ता गिरधारीलाल खटीक द्वारा दुकान संचालन में अनियमितता करना पाया गया।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर महिला स्वयं सहायता समूह हमारा संगठन पिपलियाबाग की अध्यक्ष शांतिबाई भील, शासकीय उचित मूल्य दुकान पिपल्याबाग तहसील नीमच की विक्रेता तमन्ना बी तथा संस्था द्वारा राशन वितरण हेतु नियुक्त सहायक विक्रेता, दुकान संचलानकर्ता गिरधारीलाल खटीक का उपरोक्त कृत्य मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 तथा प्राधिकार की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई जा रही है।