पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि समाज में सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से प्राकट्य दिवस महाआरती एवं भजन में कायस्थ समाज की मातृ शक्ति ने 5 दीपक लेकर अनिवार्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर चित्रगुप्त के जीवन चरित्र पर समाजजनों द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक सामाजिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इस अवसर पर चित्रगुप्त के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न भजन कीर्तन महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का समापन महाआरती से किया। कायस्थ समाज नीमच के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने कहा कि चित्रगुप्त के उपदेश आज भी आदर्श प्रेरणादायक कदम है उनके बताए मार्ग दर्शन पर चलकर ही समाज ने देश में अपना गौरव बढ़ाया है। चित्रगुप्त मंदिर निर्माण योजना पर विचार विमर्श कर शीघ्र ही इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज प्राचीन काल से चित्रगुप्त की आराधना करता आया है। आधुनिक युग में भी यह पूजा महत्वपूर्ण है क्योंकि चित्रगुप्त की पूजा के बाद मानव जीवन में ज्ञान की वृद्धि होती है। इसी ज्ञान के कारण समाज के अधिकतर लोग सचिवालय में प्रशासन में अधिकारी उच्च पदों पर पहुंचते हैं समाज में 100 प्रतिशत साक्षरता है समाज शिक्षा को सदैव बढ़ावा देता है। समाज राजनीतिक शिक्षा विज्ञान सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। समाज के आधार स्तंभ महादेवी वर्मा, लालबहादुर शास्त्री, बाल ठाकरे, सुभाष चंद्र बोस, ऐश्वर्या राय, माला सिन्हा ,शत्रुघ्न सिन्हा, राजस्थान के मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर, विवेक ओबरॉय, नवीन पटनायक, बीजू पटनायक आदि देश के विकास में अनेक योगदान दिया है। चित्रगुप्त स्वामी विवेकानंद पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरुषों ने दुनिया को मार्गदर्शन प्रदान किया है जो समाज के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में कायस्थ समाज नीमच के पूर्व अध्यक्ष बृजेश सक्सेना, राजेश चौधरी, सचिव योगेश श्रीवास्तव, पूर्व सचिव नितिन सक्सेना, भगवान श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान भारत के नीति निर्देशक के अंतर्गत के राष्ट्रीय संयोजक नरेंद्र श्रीवास्तव, अभियान प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, जिला संयोजक कृष्णा निगम, सह संयोजक संजय सक्सेना, मुकेश जौहरी, वर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सक्सेना, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना, सचिव योगेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बसंत गौड़, अरुण श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, आईसेक्ट हर्ष निगम, कुणाल श्रीवास्तव, कायस्थ महिला मंडल अध्यक्ष कृष्णा निगम, उपाध्यक्ष कीर्ति श्रीवास्तव, सचिव प्रीति सक्सेना आदि गणमान्य समाज जन उपस्थित थे।