scriptKrishi Upaj Mandi यहां के मंडी व्यापारियों की साफ्टवेयर ने उड़ा रखी है नींद | Krishi Upaj Mandi Letest News In Hindi Neemuch | Patrika News

Krishi Upaj Mandi यहां के मंडी व्यापारियों की साफ्टवेयर ने उड़ा रखी है नींद

locationनीमचPublished: Aug 12, 2019 12:46:45 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

व्यापारियों के विरोध में चलते ही पूर्व में की गई थी बंद

MPEV cut off electricity and NP stopped water supply, took out street

MPEV cut off electricity and NP stopped water supply, took out street

नीमच. व्यवस्था बदलने से पहले उसका ज्ञान भी दिया जाना आवश्यक है। प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में व्यापारियों को १६ अगस्त से इ-मंडी अनुज्ञा अनिवार्य की जा रही है। व्यापारियों को तकनीकी ज्ञान नहीं होने पर परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। जो फिर भी नहीं कर पाएंगे उनकी जेब पर आर्थिक भार पड़ेगा।
सॉफ्टवेयर की आ रही समस्या
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय भोपाल से संयुक्त संचालक ने 8 अगस्त को एक पत्र जारी कर प्रदेश के सभी मंडी सचिव को १६ अगस्त से सभी मंडी समितियों में परिवर्तित इ-मंडी अनुज्ञा ऑनलाइन प्रणाली लागू करने के आदेश दिए हैं। पत्र में बताया गया है कि परिवर्तित इ-अनुज्ञा पोर्टल एक अगस्त 19 से खोला जा चुका है। अब 16 अगस्त से मेनुअल अनुज्ञा पत्र को बंद किया जाकर इ-मंडी अनुज्ञा ऑनलाइन प्रणाली लागू की जा रही है। इस पत्र के पालन में नीमच कृषि उपज मंडी में भी इ-अनुज्ञा प्रणाली का क्रियांवयन किया गया है। व्यापारियों ने भी इस आदेश के तहत इ-मंडी अनुज्ञा ऑनलाइन करना प्रारंभ किया है, लेकिन इसमें व्यवहारिक परेशानियां आ रही है। सबसे बड़ी परेशानी सॉफ्टवेयर को लेकर आ रही है। सॉफ्टेवयर के काम नहीं करने से काफी दिक्कत पेश करना पड़ रही है। पूर्व में जब इ-अनुज्ञा प्रणाली लागू की गई थी, तब व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। व्यापारियों के विरोध के चलते ही पूर्व मेनुअल व्यवस्था लागू की गई थी। अब एक बार फिर से इ-अनुज्ञा लागू करने से व्यापारियों के सामने तकनीकी ज्ञान कमी एक बड़ी परेशानी बनकर आएगी। एक व्यक्ति को केवल इसी काम के लिए रखना पड़ेगा। इससे व्यापारी पर आर्थिक भार भी पड़ेगा। दूसरे पर आश्रित हो जाएगा सो अलग।
व्यापारियों को आएगी परेशानी
नीमच मंडी में इ-मंडी अनुज्ञा को लेकर विशेष परेशानी तो नहीं है, लेकिन व्यापारियों को दिक्कत तो आती है। पिछले बाद छिंदवाड़ा के मंडी व्यापारियों ने इसका विरोध किया। इसके चलते आदेश वापस लेना पड़ा था। इस बार भी विशेष सुधार तो हुुए नहीं है। परेशानी तो आएगी ही।
– राजेंद्र खंडेलवाल, सचिव मंडी व्यापारी संघ
इ-अनुज्ञा अनिवार्य है
शासन के आदेश अनुसार अब इ-मंडी अनुज्ञा अनिवार्य की गई है। वैकल्पिक व्यवस्था मान्य नहीं होगी। नीमच में व्यापारियों को परेशानी नहीं है। कुछेक व्यापारियों को परेशानी हो भी सकती है तो वे मंडी कार्यालय में इ-अनुज्ञा ऑनलाइन करवा सकते हैं।
– संजीवकुमार श्रीवास्तव, सचिव कृषि उपज मंडी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो