script70 हजार बच्चों में से कुपोषित और एनीमिक बच्चे ढूंढ निकालेगा यह अमला | kuposhan news neemuch | Patrika News

70 हजार बच्चों में से कुपोषित और एनीमिक बच्चे ढूंढ निकालेगा यह अमला

locationनीमचPublished: Dec 14, 2019 01:10:35 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

70 हजार बच्चों में से कुपोषित और एनीमिक बच्चे ढूंढ निकालेगा यह अमला

lucknow abhiyaan

संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री ने किया

नीमच. कुपोषण मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से 17 दिसंबर से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों की जांच करेगी। जिसमें कुपोषित बच्चों, खून की कमी वाले बच्चे, कम वजन वाले बच्चे, निमोनिया से पीडि़त बच्चों को चिन्हित कर उपचार के लिए हायर सेंटर और पोषण पुर्नवास केंद्र पर भर्ती किया जाएगा। दस्तक अभियान के रूप में चलने वाला यह अभियान करीब एक माह तक चलेगा।

पहले निकले थे 583 कुपोषित और 764 एनीमिक बच्चे
बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक साल में दो बार विशेष रूप से दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पहला अभियान जून में चलाया गया था, इस अभियान में कुल 70 हजार बच्चों का लक्ष्य लिया गया था। जिसमें करीब 75 हजार 622 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई थी। जिसमें से जिलेभर में 583 कुपोषित और करीब 764 बच्चे खून की कमी से पीडि़त निकले थे। इस बार भी सर्वे प्रारंभ हो गया है। दस्तक अभियान का दूसरा चरण 17 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगा। जो 18 जनवरी तक चलेगा।

कुपोषण दूर करने पिलाएंगे विटामिन की खुराक
दस्तक अभियान स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जाएगा। जिसमें आशा, एनएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए का अनुपूरण पिलाई जाएगी।

मिशन इंद्रधनुष में लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण
जिले में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत करीब 1272 छूटे हुए बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में लेकर लक्ष्य से अधिक पूर्ति करते हुए करब 1296 बच्चों को टीके लगाए हैं। वहीं कुल 365 गर्भवति महिनलाओं में से करीब 341 महिलाओं को टीके लगाए गए हैं। अब दूसरा चरण 3 जनवरी से प्रारंभ होगा।

दस्तक अभियान 17 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगा। जिसके तहत 9 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों के परिजन अपने बच्चों को विटामिन ए का अनुपूरण पिलाएं साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम आने पर बच्चों की जांच करवाएं। इसी के साथ एमसीपी कार्ड पर एंट्री करवाएं।
-डॉ जेपी जोशी, नोडल अधिकारी दस्तक अभियान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो