script

क्या था इस युवक के पास जिससे मुंबई पुलिस भी सकते में आ गई

locationनीमचPublished: Aug 18, 2018 10:10:31 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

– मुंबई में पकड़ाए युवक का है नीमच-मंदसौर कनेक्शन- सर्चिंग के लिए आई महाराष्ट्र पुलिस

crime

kota

नीमच. पिछले दो तीन दिनों में मुंबई पुलिस ने नीमच और मंदसौर में जबरदस्त सर्चिंग की है। कुछ ऐसे संदिग्ध ठिकानों की तलाश मुंबई की पुलिस कर रही है जो यहां के एक युवक को अपराध की दुनिया के रास्तों से होते मुंबई तक ले गए हैं। मालवा के इन दो शहरों से जुड़ा एक युवक मायानगरी मुंबई को बरबाद करने का सामान ले गया था। जानिये क्या था उसके पास ऐसा जिससे मुंबई पुलिस और खुफिया तंत्र भी सकते में आ गया।
नीमच निवासी एक युवक को मुंबई में नशीले पदार्थ हेरोइन के साथ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। युवक नीमच में रहता था जबकि उसके पिता का गुजरात में कबाड़ का व्यवसाय बताया जाता है। मुंबई पुलिस ने नीमच और मंदसौर में भी कई स्थानों पर सर्चिंग की है।
उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुफिया तंत्र की सूचना के आधार पर मुंबई की लोकमान्य तिलक नगर की स्पेशल टीम ने एक होटल पर छापा मारकर एक युवक को ५८० ग्राम हेराइन सहित गिरफ्तार किया। युवक का नाम इदरिस बोहरा पिता दाउद हथियारी बोहरा निवासी विकास नगर बताया गया है। हेरोइन की खेप सहित युवक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस हरकत में आई और युवक के बारे में पूरी खोजबीन निकाली। पूछताछ में महाराष्ट्र पुलिस को पता चला कि युवक नीमच के विकास नगर में किराए से मकान लेकर रहता था। जहां पर उसने मोबाइल सुधारने का काम करना बताया। जबकि इस युवक का ससुराल मंदसौर के मोचीवाड़ा क्षेत्र में होटलवाला परिवार में बताया गया है।
खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी इदरिस बोहरा को साथ लेकर मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग थाना की पुलिस टीम एसआई राणे भट्ट के साथ नीमच और मंदसौर में तस्दीक करने पहुंची। नीमच के विकास नगर में युवक के घर की सर्चिंग की गई। कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। जबकि मंदसौर में भी युवक के ससुराल एवं अन्य स्थानों पर जांच पड़ताल की गई। बताया गया है कि नीमच पुलिस से भी मुंबई पुलिस ने कुछ जानकारियां जुटाई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को यह बताया है कि मंदसौर से कुछ लोगों ने उसे पार्सल मुंबई की होटल में पहुंचाने के लिए दिया था। लेकिन यह खुलासा नहीं हो सका कि किन लोगों ने उसे पार्सल दिया था। इस मामले से जुड़े नीमच और मंदसौर से कुछ संदिग्धों के नाम भी पुलिस को पता चले हैं।
———————

ट्रेंडिंग वीडियो