scriptनारी शक्ति संभालेगी यहां मतदान की कमान | latest election news | Patrika News

नारी शक्ति संभालेगी यहां मतदान की कमान

locationनीमचPublished: Oct 09, 2018 10:44:24 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

– चुनिंदा मतदान केंद्रों पर निर्वाचन और सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी महिलाएं- इन मतदान केंद्रों को मॉडल बनाया जाएगा

mahamukabla-2018

mahamukabla-2018

नीमच. इस बार विधानसभा चुनाव में चुनिंदा मतदान केंद्रों की खास जिम्मेदारी महिला शक्ति को सौंपी जा रही है, यानि यहां पर मतदान करवाने वाली निर्वाचन टीम के अधिकारियों कर्मचारियों से लगाकर सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही तैनात की जाएंगी।
ऐसे बनेंगे यह मतदान केंद्र-
महिलाओं को मतदान करने में झिझक न हो इसके लिए महिला अधिकारी या कर्मचारियों की भूमिका बेहतर हो सकती है। खासतौर पर उन मतदान केंद्रों पर महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को तैनात किया जाएगा जहां पर पर्दानशीन महिलाएं अधिक आती हैं। ऐसे मतदान केंद्रों का चयन किया जा रहा है जहां पर अन्य मतदान केंद्रों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक हैं। केंद्र चयनित कर लिए गए हैं, प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर यह प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें पीठासीन अधिकारी, पी-१, पी-२ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी महिला ही होंगी। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्र के भीतर सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही होंगी। ऐसे प्रत्येक केंद्र पर निर्वाचन टीम में ६ महिलाएं तैनात की जाएंगी। विभिन्न विभागों से महिला अधिकारियों और कर्मचारियों का इन विशेष मतदान केंद्रों के लिए चयन किया जा रहा है।
20 मतदान केंद्र होंगे खास-
जिले में ऐसे 33 से अधिक केंद्र हैं जहां पुरूषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या 90 प्रतिशत या इससे अधिक भी है। इनमें से 20 मतदान केंद्रों को विशेष केंद्र के रूप में चयनित किया जा रहा है। 12 से अधिक मतदान केंद्र नीमच शहर में होंगे। जिन्हें आदर्श मतदान केंद्र का आकार दिया जाएगा। इन केंद्रों के अलावा शेष विशेष केंद्र गावों के रहेंगे। सुबह से लेकर मतदान समाप्ति तक की पूरी जिम्मेदारी इन केंद्रों पर महिला निर्वाचन टीमें संभालेंगी। जिन महिला अधिकारियों, कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा उनकी एक दिन की वर्कशॉप भी होगी। जिसमें उनके आचार व्यवहार से लगाकर जिम्मेदारियों की बारीकियां समझाई जाएंगी।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में ऐसे विशेष मतदान केंद्र तैयार किए जा रहे हैं जहां पर मतदान के दौरान महिला अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी निभाएंगी। केंद्रों का चयन लगभग पूरा कर लिया है। शहरी क्षेत्र में इन केंद्रों को आदर्श केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। महिला शक्ति को अवसर देने और महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पहली बार यह प्रयोग किया जा रहा है। – राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नीमच
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो