scriptबारिश से यह क्या हुआ रेलवे ट्रेक से पार जाने वाले रास्ते पर | latest hindi news heavy rain | Patrika News

बारिश से यह क्या हुआ रेलवे ट्रेक से पार जाने वाले रास्ते पर

locationनीमचPublished: Aug 22, 2018 10:29:43 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

– जो जहां थे वहीं खड़े रह गए- कई गावों से संपर्क कट गया शहर का

latest hindi news heavy rain

kota

नीमच. मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश ने कई सरकारी कार्यों की पोल खोल कर रख दी है। रेलवे, लोकनिर्माण विभाग, नगरपालिका के द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की हकीकत लोगों को दिखाई दी। दलावदा और तालखेड़ा रेलवे अंडरब्रिज पर तो ऐसा हुआ कि लोग जहां खड़े थे वहीं रह गए। मामला डीआरएम के संज्ञान में भी लाया गया है।
मंलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक जारी रही। ऐसे में सुबह से ही वर्षा जल के कारण हो रही तबाही की सूचनाएं आना शुरू हो गई थी। सुबह करीब ११.३० बजे नीमच-रतलाम रेल लाइन पर तालखेड़ा अंडरब्रिज के आसपास बनी दीवार आसपास पानी भरने से लीकेज हो गई। बारिश का पानी लगातार ब्रिज के समीप एकत्रित हो रहा था। निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण पानी के दबाव से धीरे-धीरे दीवार क्षतिग्रस्त होने लगी, देखते ही देखते पानी ने दीवार फोड़ दी। इससे पूरा पानी अंडरब्रिज में जाने लगा। अंडरब्रिज पूरी तरह पानी से भर गया था। ऐसे में आसपास के करीब ७-८ गावों का आवागमन अवरूद्ध हो गया। लोग कहने लगे अब तक रेलवे के कामकाज इतने घटिया नहीं होते थे पहली बार ऐसा गुणवत्ताविहिन काम देखा गया। इस मामले की सूचना आम आदमी पार्टी के नवीन अग्रवाल ने रतलाम मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर को देकर बताया कि अंडरब्रिज का घटिया निर्माण हुआ है। डीआरएम के निर्देश पर एक टीम भेजी गई। इसके बाद अंडरब्रिज से पानी खाली कराने के लिए दो पंप लगाए गए। इसी तरह दलावदा के अंडरब्रिज में भी पानी भर गया। इसकी भी शिकायत डीआरएम से की गई है।
इधर बघाना में सूरजमल पाटीदार बैलगाड़ी से खेत से आ रहे थे, खेड़ापति बालाजी मंदिर मार्ग पर टूटे पड़े बिजली के तार बैल के पैरों को छू गए। बारिश के कारण करंट फैल गया। करंट का झटका लगते ही सूरजमल बैलगाड़ी से कूद गए। लेकिन बैलों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर बघाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया।
बघाना की रिटायर्ड कॉलोनी, जायसवाल कॉलोनी, गुमास्ता नगर सहित करीब ६ आवासीय क्षेत्रों में सड़क और नालियों के अभाव में जलजमाव हो गया। कुछ घरों की दहलीज तक बारिश का पानी पहुंच गया। लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो