scriptइधर यातायात जागरुकता अभियान, उधर हो गया यह बड़ा सड़क हादसा | latest news, accident | Patrika News

इधर यातायात जागरुकता अभियान, उधर हो गया यह बड़ा सड़क हादसा

locationनीमचPublished: Sep 04, 2018 03:43:40 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

-महिला की मौके पर मौत, पति और बच्चा गंभीर- उदयपुर रैफर

latest news, accident

34 black spots marked in Barmer Where so far 180 people have died

नीमच. मंगलवार को जिले के सभी थाना स्तर पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरुकता सप्ताह प्रारंभ किया गया। पुलिस ने जिला मुख्यालय पर हेलमेट बाइक रैली निकाली। जागरुकता कार्यक्रम चल ही रहा था कि उधर फोरलेन पर गंभीर हादसे में महिला की जान चली गई। युवक और बच्चा गंभीर घायल हैं जिन्हें उदयपुर रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार नीलियां कुंडला गांव के इंदरमल लक्षकार(४०) अपनी पत्नी गायत्री(३८) और बेटे सुनील(१३) को बाइक पर लेकर नीमच आ रहे थे। यहां वे बाजार में खरीददारी करने के लिए जा रहे थे। मालखेड़ा की तरफ से जैसे ही उनकी बाइक फोरलेन बायपास पर चढ़ी तभी मंदसौर की ओर से आ रहे ट्रक आरजे-०५-जीबी-५४९३ अचानक सामने आ गया। इंदरमल अपनी बाइक को संभालते तब तक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि गायत्री लक्षकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और राहगिरों ने तत्काल डायल १०० को सूचना दी। सूचना पर कुछ ही मिनटों में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इधर दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। एंबुलेंस की मदद से मृतका के शव को और दोनो घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदरमल और उसके बेटे को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर कर दिया गया।
पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।
मालखेड़ा फंटा मौत का चौराहा बन गया है। यहां पर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौतें हो रही हैं। फोरलेन बायपास को मालखेड़ा फंटे पर नीमच-सिंगोली रोड़ क्रॉस करता है। नीमच से सिंगोली की तरफ और सिंगोली से नीमच की तरफ इस मार्ग पर भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में फोरलेन जल्दी क्रॉस करने के चक्कर में हादसे हो रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों पुलिस ने इसे ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित कर सुधार करवाए थे लेकिन उसका बहुत ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है।
—————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो